डेंगू लार्वा की जांच के दौरान BMC कर्मचारी की मौत, BDD चॉल में हुआ हादसा।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

भोईवाड़ा स्थित बीडीडी चॉल नंबर 6-ए में शनिवार को डेंगू मच्छरों के प्रजनन स्थलों की जांच के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। मौके पर निरीक्षण कर रहे बीएमसी के एक कर्मचारी के गिरने से उनकी मौत हो गई।


मिली जानकारी के अनुसार, बीएमसी के पीसीओ विभाग में कार्यरत पांडुरंग तोड़कर (47) ड्यूटी के दौरान डेंगू के संभावित प्रजनन स्थलों की जांच के लिए बीडीडी चॉल नंबर 6-ए पहुंचे थे। इसी दौरान वह अचानक गिर पड़े।
हादसे की सूचना 8 अगस्त 2026 को दोपहर 2:55 बजे मिली। घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए केईएम अस्पताल ले जाया गया।


हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद सहायक चिकित्सा अधिकारी (AMO) ने पांडुरंग तोड़कर को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया (Dead on Arrival) घोषित किया।


घटना की सूचना मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को भी दी गई। हादसे की परिस्थितियों और कर्मचारी के गिरने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में अवैध नशीली कफ सिरप की बिक्री का भंडाफोड़, 26 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार।

■ बांद्रा यूनिट की कार्रवाई; 20 बोतल विनसेरेक्स कफ...