मुंबई में शुरू हुई सबसे बड़ी मराठी पाठशाला, पहले दिन 2,500 ऑटो-टैक्सी चालकों ने किया आवेदन।

Date:

■ गैरमराठी भाषी वाहन चालकों को रोजमर्रा के संवाद की मराठी सिखाने की पहल, आचार्य पवन त्रिपाठी ने किया शुभारंभ


मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई में काम करने वाले गैरमराठी भाषी ऑटो रिक्शा और टैक्सी चालकों को मराठी भाषा सिखाने के उद्देश्य से अब तक की सबसे बड़ी मराठी पाठशाला की शुरुआत शुक्रवार को हुई। मालाड पश्चिम स्थित मुंबई पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित विशेष मराठी भाषा शिक्षण वर्ग एवं कार्यशाला का उद्घाटन मुंबई भाजपा महामंत्री एवं श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा मुंबई उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने किया।


पाठशाला के पहले ही दिन करीब 2,500 ऑटो रिक्शा और टैक्सी चालकों ने मराठी सीखने के लिए आवेदन किया। बड़ी संख्या में वाहन चालक कार्यशाला में पहुंचे और मराठी भाषा सीखने के प्रति उत्साह दिखाया।


आयोजक प्रमोद मिश्रा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य गैरमराठी भाषी वाहन चालकों को दैनिक जीवन और यात्रियों से संवाद के दौरान इस्तेमाल होने वाली मराठी का बुनियादी ज्ञान देना है। प्रशिक्षण के दौरान चालकों को सामान्य मराठी शब्दों, छोटे वाक्यों और रोजमर्रा के व्यवहार में उपयोग होने वाली भाषा सिखाई जा रही है। इससे चालक यात्रियों की बात बेहतर ढंग से समझ सकेंगे और मराठी में सहजता से बातचीत कर पाएंगे।


मिश्रा ने कहा कि मुंबई देश के अलग-अलग हिस्सों से आए लोगों को रोजगार और अवसर देने वाला महानगर है। शहर की परिवहन व्यवस्था में ऑटो रिक्शा और टैक्सी चालक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में स्थानीय भाषा का बुनियादी ज्ञान होने से यात्रियों और चालकों के बीच संवाद बेहतर होगा और रोजमर्रा की परेशानियां भी कम होंगी।


■ मराठी की पाठशाला सराहनीय कदम : आचार्य त्रिपाठी


उद्घाटन अवसर पर आचार्य पवन त्रिपाठी ने कहा कि मुंबई उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा और उनकी टीम के प्रयासों से इतनी बड़ी मराठी पाठशाला की शुरुआत होना सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि मराठी सीखने के लिए बड़ी संख्या में वाहन चालकों का आगे आना सकारात्मक संकेत है। कार्यशाला में शामिल चालकों में भाषा सीखने को लेकर उत्साह और ऊर्जा दिखाई दे रही है।


हर ऑटो-टैक्सी चालक के साथ खड़ा रहेगा मोर्चा : प्रमोद मिश्रा
प्रमोद मिश्रा ने कहा कि मुंबई में काम करने वाले हर ऑटो रिक्शा और टैक्सी चालक के साथ उत्तर भारतीय मोर्चा पूरी ताकत से खड़ा है। उन्होंने कहा कि गैरमराठी भाषी वाहन चालकों को मराठी सीखने में सहयोग देना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है।


उन्होंने स्पष्ट किया कि मराठी भाषा सीखने की यह पहल केवल एक कार्यशाला तक सीमित नहीं रहेगी। आने वाले समय में भी मराठी पाठशाला जारी रखने और अधिक से अधिक ऑटो-टैक्सी चालकों को इससे जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।


■ 7 से 11 अगस्त तक मालाड पश्चिम में प्रशिक्षण


विशेष मराठी भाषा शिक्षण वर्ग एवं कार्यशाला 7 अगस्त से 11 अगस्त 2026 तक आयोजित की जा रही है। इसका आयोजन भाजपा मुंबई उत्तर भारतीय मोर्चा के साथ महाराष्ट्र शासन के परिवहन विभाग, राज्य मराठी विकास संस्था, कोकण मराठी साहित्य परिषद और मुंबई मराठी साहित्य संघ के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।


कार्यक्रम में मुंबई उपाध्यक्ष पंकज यादव, नगर सेवक तेजिंदर सिंह तिवाना, प्रयास फाउंडेशन के अध्यक्ष बृजेश सिंह, मुंबई उपाध्यक्ष मनोज सिंह, एडवोकेट उत्तम शुक्ला, उमेश पांडे, मुंबई सचिव सूर्यकांत शर्मा, उत्तर कोमल जायसवाल, मंगेश तिवारी सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और अन्य सहयोगी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में अवैध नशीली कफ सिरप की बिक्री का भंडाफोड़, 26 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार।

■ बांद्रा यूनिट की कार्रवाई; 20 बोतल विनसेरेक्स कफ...

डेंगू लार्वा की जांच के दौरान BMC कर्मचारी की मौत, BDD चॉल में हुआ हादसा।

मुंबई वार्ता संवाददाता भोईवाड़ा स्थित बीडीडी चॉल नंबर...