FDA की सख्ती के बाद पश्चिम रेलवे की ‘फूड सेफ्टी’ मुहिम, 22 इकाइयों पर कार्रवाई; 1.14 लाख रुपये का जुर्माना।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) की ओर से खाद्य सुरक्षा को लेकर की जा रही सख्ती के बाद पश्चिम रेलवे ने भी अपने स्टेशनों और रेल परिसरों में खाद्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ विशेष जांच अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाली 22 खाद्य इकाइयों पर कार्रवाई करते हुए कुल 1 लाख 14 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।


पश्चिम रेलवे की इस मुहिम का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना तथा रेलवे परिसरों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करना है।


जांच के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता, खाद्य संचालन और संबंधित नियमों के पालन की जांच की गई। जिन इकाइयों में नियमों का उल्लंघन पाया गया, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई और जुर्माना वसूला गया।


महाराष्ट्र में FDA द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ लगातार की जा रही कार्रवाई के बीच रेलवे की यह मुहिम महत्वपूर्ण मानी जा रही है। हाल ही में FDA ने ऑनलाइन खाद्य कारोबार से जुड़े कई प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण किया था और खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता संबंधी कमियां पाए जाने पर लाइसेंस निलंबित किए थे।


रेलवे अधिकारियों का जोर इस बात पर है कि यात्रियों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता न हो और खाद्य कारोबारियों द्वारा निर्धारित सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों का सख्ती से पालन किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

BEST के 22 बस डिपो का PPP मॉडल पर होगा पुनर्विकास, BMC महासभा में प्रस्ताव बहुमत से मंजूर।

मुंबई वार्ता संवाददाता आर्थिक संकट से जूझ रहे बृहन्मुंबई...

राज्य में FDA की बड़ी कार्रवाई, गुटखा-पान मसाला मामले में 10 गिरफ्तार; 1.07 करोड़ रुपये का माल जब्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र में प्रतिबंधित गुटखा, पान मसाला...