अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बुजुर्ग कारोबारी से 75 लाख की वसूली।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

नागपाड़ा इलाके में एक बुजुर्ग कारोबारी को अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने और उनसे कथित तौर पर 75 लाख रुपये की रंगदारी वसूलने का मामला सामने आया है। इस मामले में नागपाड़ा पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ रंगदारी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान शफीक हनीफ शेख, मुस्कान रफिक शेख, मिनू मुमताज और राजेंद्र उत्तेकर के रूप में हुई है। चारों की तलाश की जा रही है। इनमें शफीक और मुस्कान नवी मुंबई के खारघर इलाके में, जबकि राजेंद्र मुलुंड क्षेत्र में रहता है।


शिकायतकर्ता नवी मुंबई के खारघर में रहते हैं और नागपाड़ा में उनका एक फ्लैट है। करीब सात वर्ष पहले उनकी पहचान खारघर निवासी शफीक शेख और मुस्कान शेख से हुई थी। इन्हीं के माध्यम से उनकी पहचान मिनू और राजेंद्र से हुई।


पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, नागपाड़ा स्थित फ्लैट में मौजूदगी के दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर साजिश रचकर शिकायतकर्ता की मिनू से नजदीकी बढ़ाने की कोशिश की। इसके बाद उनके बीच के कथित अश्लील वीडियो बनाए गए और इन्हीं वीडियो को दिखाकर उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू किया गया।


आरोपियों ने शिकायतकर्ता से पैसों की मांग की और रकम नहीं देने पर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। बदनामी के डर से शिकायतकर्ता ने कथित तौर पर अलग-अलग चरणों में आरोपियों को 75 लाख रुपये दिए।


शिकायतकर्ता का आरोप है कि इतनी बड़ी रकम देने के बावजूद आरोपियों की पैसों की मांग बंद नहीं हुई। लगातार दबाव बनाए जाने के बाद आखिरकार उन्होंने नागपाड़ा पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई।


नागपाड़ा पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश के साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कथित वीडियो कैसे बनाए गए और अब तक कितनी रकम आरोपियों को दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मराठी सीखने की समयसीमा बढ़ी, मुंबई में ऑटो-टैक्सी चालकों पर RTO की कार्रवाई जारी रहेगी।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र में ऑटो-रिक्शा और टैक्सी...

तिलक नगर के एसआरवी अस्पताल में रोबोटिक तकनीक से जॉइंट रिप्लेसमेंट की सुविधा शुरू।

■ पूर्व विधायक मंगेश कुडाळकर ने किया अत्याधुनिक तकनीक...

CINTAA विवाद पर पूनम ढिल्लों और पद्मिनी कोल्हापुरे ने रखा संगठन का आधिकारिक पक्ष।

■ आरोपों को किया खारिज, कहा—एकतरफा बयानों से संस्था...