मॉडलिंग के नाम पर महिलाओं को देह व्यापार के लिए उकसाने वाले आरोपी पर खार पुलिस की कार्रवाई, पीड़ित महिला मुक्त।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मॉडलिंग क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं को पैसों का लालच देकर देह व्यापार के लिए कथित तौर पर मजबूर करने वाले एक आरोपी के खिलाफ खार पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने खार पश्चिम स्थित एक होटल में छापा मारकर एक पीड़ित महिला को मुक्त कराया और मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।


पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई होटल रामी गेस्टलाईन, राम कृष्ण नगर, एस.वी. रोड, खार पश्चिम, मुंबई-52 में की गई। मामले में गिरफ्तार आरोपी की पहचान अपूर्वा भुजंग राव (26), निवासी ओशिवरा, मुंबई के रूप में हुई है। आरोपी को 7 सितंबर 2026 को सुबह 8 बजे गिरफ्तार किया गया।
खार पुलिस थाने में इस मामले में गुन्हा रजिस्टर क्रमांक 1519/2026 दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 143 के साथ अनैतिक व्यापार प्रतिबंधक अधिनियम, 1956 की धारा 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

■ पुलिस ने क्या-क्या जब्त किया?


कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 1,73,700 रुपये का मुद्देमाल जब्त किया। इसमें पंचनामा कार्रवाई के तहत 500 रुपये मूल्य की 2 असली नोटों के साथ 98 नकली खेल वाली नोटें, 22,000 रुपये नकद, 700 रुपये कीमत का Durex Extra Thin Extra Sensation for Her 3N का एक बॉक्स, तथा Apple iPhone 17 Pro Max (512 GB) और iPhone 16 Pro Max (256 GB) शामिल हैं।


पुलिस की कार्रवाई के बाद मुक्त कराई गई महिला को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जा रही है। मामले में आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस कथित देह व्यापार के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा मॉडलिंग क्षेत्र की अन्य महिलाओं को भी इस तरह के जाल में फंसाया गया था या नहीं।
खार पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में नकली नोटों का जाल: 2 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ एक महिला समेत दो गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की...