मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय

मस्जिद बंदर (पश्चिम) स्थित ‘अल शिफा ट्रेवल्स’ कार्यालय के जरिए नागरिकों को विदेश में नौकरी दिलाने के बहाने ठगने वाले गिरोह के खिलाफ पायधुणी पुलिस स्टेशन की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।


■ नौकरी और पासपोर्ट के नाम पर ठगी
शिकायतकर्ता और अन्य उम्मीदवारों को विदेश में नौकरी का लालच देकर आरोपियों ने उनके मूल पासपोर्ट, बायोडाटा और प्रति व्यक्ति ₹15,000 की राशि ले ली। इसके बाद किसी को कोई नौकरी नहीं दी गई और ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद आरोपी अपना कार्यालय और मोबाइल फोन बंद करके फरार हो गए थे।
शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर पायधुणी पुलिस स्टेशन, मुंबई में मामला (गु.र.क्र. 886/2026) भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 318(4), 336(2), 336(3), 340(2), और 3(5) के तहत दर्ज किया गया था।


■ तीन राज्यों से आरोपी गिरफ्तार
तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पायधुणी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के तीन प्रमुख आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया:
तबरेज आलम अंसारी – हरियाणा राज्य से गिरफ्तार।
मोहम्मद शमीम अंसारी – मधुबनी, बिहार राज्य से गिरफ्तार।
व्यंकटेश गंगय्या चकल – जे. जे. डॉर्मेट्री, टेमकर स्ट्रीट, मुंबई से गिरफ्तार।
बरामद किया गया माल (मुद्देमाल)
क्र.सामग्री का विवरणकुल संख्या
1.भारतीय पासपोर्ट50
2.कंप्यूटर / लैपटॉप06
3.मोबाइल हैंडसेट09
4.बैंक चेकबुक / डेबिट कार्ड / आधार कार्ड / पैन कार्ड / वोटिंग कार्ड13
5.फर्जी नियुक्ति पत्र (Fake Appointment Letters)02
■ पीड़ितों से पुलिस की अपील
अब तक की जांच में कुल 10 लोगों के साथ ठगी की पुष्टि हुई है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि पीड़ितों की संख्या 50 से अधिक हो सकती है। पायधुणी पुलिस ने अपील की है कि यदि इस तरह से किसी अन्य नागरिक के साथ भी धोखाधड़ी हुई है, तो वे तुरंत पायधुणी पुलिस स्टेशन से संपर्क करें।
■ वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन
यह सफल कार्रवाई पुलिस आयुक्त देवेन भारती, पुलिस सह आयुक्त मनोजकुमार शर्मा (कानून व व्यवस्था), अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेश बलकवडे (दक्षिण प्रादेशिक विभाग), और पुलिस उप आयुक्त रागसुधा आर. (दक्षिण परिमंडल 02) के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक लक्ष्मीकांत सालूंखे, पुलिस निरीक्षक अजय कदम, जांच अधिकारी पुलिस उप-निरीक्षक गोविंद फड और उनकी टीम (स.पो.नि. रज्जाक शेख, पो. हवा. घोडे, पवार, इतापे, पाटील, तुंडीवाले, कुबेर काळेल, कदम, और जगदेव) द्वारा की गई।


