मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-1B का जनवरी 2027 से होगा पुनर्विकास, 50 लाख यात्रियों पर पड़ेगा अस्थायी असर।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

अदाणी एयरपोर्ट्स के संचालन वाले मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (MIAL) ने मुंबई एयरपोर्ट के पुराने टर्मिनल-1B के उत्तरी हिस्से के चरणबद्ध पुनर्विकास की तैयारी शुरू कर दी है। यह काम जनवरी 2027 से शुरू होगा। करीब 60 साल पुराने इस टर्मिनल में सुरक्षा संबंधी चिंताओं को देखते हुए पहले चरण में इसके उत्तरी हिस्से को ध्वस्त कर नए सिरे से विकसित किया जाएगा।


अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) के अनुसार, मुंबई एयरपोर्ट से हर साल लगभग 5.5 करोड़ यात्री यात्रा करते हैं। पुनर्विकास के पहले चरण में करीब 50 लाख यात्रियों, यानी लगभग 9 प्रतिशत यात्री यातायात के प्रभावित होने की संभावना है। हालांकि कंपनी का कहना है कि मुंबई एयरपोर्ट का करीब 91 प्रतिशत यात्री यातायात प्रभावित नहीं होगा।

■ टर्मिनल की क्षमता 33 प्रतिशत बढ़ेगी


टर्मिनल-1 के उत्तरी हिस्से की क्षमता टर्मिनल-1 की कुल क्षमता का करीब एक-तिहाई है। पुनर्विकास पूरा होने के बाद टर्मिनल-1 की यात्री क्षमता मौजूदा 1.5 करोड़ यात्रियों से बढ़कर 2 करोड़ यात्री प्रति वर्ष हो जाएगी। यानी इसकी क्षमता में करीब 33 प्रतिशत की वृद्धि होगी।


अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण बंसल ने कहा कि यात्रियों और विमानन कंपनियों पर कम से कम असर पड़े, इसलिए पूरे टर्मिनल को एक साथ बंद करने के बजाय चरणबद्ध तरीके से काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टर्मिनल की सुरक्षा संबंधी चिंताएं लंबे समय से सामने आती रही हैं और अप्रैल 2026 में हुई आग की घटना के बाद इन चिंताओं की गंभीरता और बढ़ गई है।

■कुछ उड़ानें नवी मुंबई एयरपोर्ट जा सकती हैं


पुनर्विकास के दौरान प्रभावित एयरलाइनों को अपनी सेवाएं अस्थायी रूप से नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट स्थानांतरित करने का विकल्प दिया गया है। अदाणी समूह ने स्पष्ट किया है कि यह बदलाव अस्थायी होगा और इसका मतलब मुंबई एयरपोर्ट से स्थायी रूप से उड़ानों का स्थानांतरण नहीं है।


नवी मुंबई एयरपोर्ट ने नई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए लैंडिंग शुल्क में 100 प्रतिशत छूट देने की पेशकश की है। साथ ही, मुंबई और नवी मुंबई एयरपोर्ट के उपयोगकर्ता विकास शुल्क (UDF) में अंतर की भरपाई के लिए अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नकद वाउचर देने की भी योजना है।


अदाणी एयरपोर्ट्स का कहना है कि नवी मुंबई एयरपोर्ट के संचालन में आने से मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 का पुनर्विकास चरणबद्ध तरीके से करना संभव हो गया है। दोनों एयरपोर्ट मुंबई महानगर क्षेत्र की बढ़ती विमानन जरूरतों को पूरा करने में एक-दूसरे के पूरक के रूप में काम करेंगे।


हालांकि, उड़ानों और स्लॉट के अस्थायी पुनर्विन्यास को लेकर कुछ एयरलाइनों की चिंताएं अभी बनी हुई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई 3.0 और 4.0 का ‘लैंड मैप’ तैयार, 565 गांवों का जमीन इस्तेमाल सर्वे पूरा।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई महानगर क्षेत्र के भविष्य...

फ्री फायर गेम की आईडी को लेकर विवाद, युवक के गले पर चाकू से हमला; तीन आरोपी गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता सांताक्रूज पूर्व के कलीना इलाके में...