महापौर रितू तावड़े ने ‘रेड रन 2026’ मैराथन को दिखाई हरी झंडी, 500 से अधिक युवाओं ने लिया हिस्सा।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई की महापौर रितू तावड़े ने रविवार को ‘रन टू एंड एड्स’ अभियान के तहत आयोजित ‘रेड रन 2026’ मैराथन का शुभारंभ किया। मुंबई जिला एड्स नियंत्रण संस्था (एमडीएसीएस) की ओर से आयोजित 4 किलोमीटर की इस मैराथन में 500 से अधिक महाविद्यालयीन युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों का चयन बिहार में अक्टूबर 2026 में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की ‘रेड रन मैराथन’ के लिए किया गया है।
सुबह 7 बजे आयोजित इस मैराथन को महापौर रितू तावड़े ने ध्वज दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वस्थ और सक्षम युवा पीढ़ी ही देश का भविष्य है। समाज को स्वस्थ रखने के लिए सक्रिय जीवनशैली अपनाने के साथ स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाना समय की आवश्यकता है।
महापौर ने कहा कि मुंबई केवल देश की आर्थिक राजधानी ही नहीं, बल्कि सपनों और अपार ऊर्जा की भूमि भी है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका नागरिकों को नागरी एवं आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ बेहतर और सक्षम सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए लगातार प्रतिबद्ध है। एचआईवी और एड्स की रोकथाम, नियंत्रण तथा समाज में जागरूकता पैदा करने में मुंबई जिला एड्स नियंत्रण संस्था महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।


उन्होंने कहा कि एचआईवी/एड्स की रोकथाम और मुंबई के समग्र विकास का लक्ष्य केवल प्रशासन के प्रयासों से हासिल नहीं किया जा सकता। इसके लिए नागरिकों और विशेष रूप से युवाओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।
‘रेड रन’ मैराथन को केवल दौड़ नहीं बताते हुए महापौर ने कहा कि यह स्वास्थ्य, अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने वाला अभियान है। उन्होंने युवाओं से ‘स्वस्थ युवा, स्वस्थ शहर’ के मंत्र को अपनाने का आह्वान किया।


प्रतियोगिता के सुचारू आयोजन के लिए संस्था के 200 से अधिक कर्मचारियों और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों को पूरे दौड़ मार्ग पर तैनात किया गया था।


इस अवसर पर अतिरिक्त महानगरपालिका आयुक्त (शहर) प्राजक्ता वर्मा-लवंगारे, मुंबई जिला एड्स नियंत्रण संस्था के परियोजना निदेशक एवं महानगरपालिका के उपआयुक्त (सार्वजनिक स्वास्थ्य) शरद उघड़े, कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संतोष गायकवाड़, एकवर्थ कुष्ठरोग अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमिता पेडणेकर, अतिरिक्त परियोजना निदेशक डॉ. विजयकुमार करंजकर, उपनिदेशक उमेश घुगे सहित अधिकारी, कर्मचारी, धावक और विद्यार्थी उपस्थित थे।


‘रेड रन 2026’ के विजेता युवक-युवतियों का सम्मान भी किया गया। इन विजेताओं को राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) की ओर से बिहार में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की ‘रेड रन मैराथन’ में मुंबई का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।


इसके अलावा महानगरपालिका स्कूलों में चलाए गए ‘किशोरवयीन शिक्षा कार्यक्रम’ के तहत आयोजित प्रश्नमंजूषा प्रतियोगिता के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय स्तर की यह प्रतियोगिता 12 अगस्त 2026 को हुई थी, जबकि इसकी उपांत्य और अंतिम फेरी 11 सितंबर 2026 को संपन्न हुई थी।


वर्तमान में मुंबई के 190 महाविद्यालयों में ‘रेड रिबन क्लब’ के माध्यम से तथा 250 महानगरपालिका स्कूलों में विद्यार्थियों के बीच एचआईवी/एड्स की रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

‘गर्जना मोर्चा नहीं, कोल्हेकुई मोर्चा था’: आशीष शेलार का विपक्ष पर तीखा हमला।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मंत्री एडवोकेट...

नागपुर में 500 किलो गांजा जब्त, अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क के तीन आरोपी गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) मुंबई...