बोरीवली में आंगनवाड़ी मिलन कार्यक्रम संपन्न, विधायक संजय उपाध्याय ने सेविकाओं से किया संवाद।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत उत्तर मुंबई के बोरीवली में विधायक संजय उपाध्याय के नेतृत्व में आंगनवाड़ी मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।


कार्यक्रम के दौरान विधायक संजय उपाध्याय ने आंगनवाड़ी सेविकाओं से संवाद किया और उनके कार्यों तथा जिम्मेदारियों की जानकारी ली। आंगनवाड़ी सेविकाओं ने भी विधायक के समक्ष अपनी विभिन्न आवश्यकताओं, समस्याओं और कामकाज की पद्धति से संबंधित जानकारी साझा की। इस अवसर पर सेविकाओं में उत्साह और आनंद का माहौल देखने को मिला।


कार्यक्रम में आंगनवाड़ी सेविकाओं का सम्मान करते हुए उन्हें शाल एवं भेंट वस्तुएं प्रदान की गईं। विधायक संजय उपाध्याय ने आंगनवाड़ी सेविकाओं के समाज और बच्चों के विकास में योगदान की सराहना की।


इस अवसर पर उत्तर मुंबई भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष शीतल आम्ब्रे, उत्तर मुंबई भाजपा की मीडिया प्रभारी नीला बेन सोनी, पूर्व नगरसेविकाएं डॉ. शिल्पा संगोरे, जिज्ञासा शाह, एडवोकेट सीमा शिंदे, श्वेता कोरगावकर, भाजपा बोरीवली अध्यक्ष सुरेखा ठोके, महिला मोर्चा की जयश्री पाटील, आदिवासी प्रकोष्ठ की संयोजक पार्वती धोडी, उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रागिनी सोनी, अलका खेरिया, मनीषा व्यास, रीना निकम सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

गोरेगांव फिल्म सिटी में शूटिंग सेट के पीसीआर यूनिट में लगी आग, कोई जनहानि नहीं।

मुंबई वार्ता संवाददाता गोरेगांव पूर्व स्थित फिल्म सिटी...