मुंबई वार्ता संवाददाता

एंटी-नारकोटिक्स सेल (ANC), वरली यूनिट ने मुंबई के गोवंडी इलाके में कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नशीली गोलियों का जखीरा बरामद किया है और एक व्यक्ति आसिफ को गिरफ्तार किया है।


■ कार्रवाई का विवरण:
एंटी-नारकोटिक्स सेल, वरली यूनिट, अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच), की कार्रवाई पर अ.प.वि.कक्ष गु.र.क्र. 92/2026 (देवनार पुलिस स्टेशन गु.र.क्र. 867/2026), एनडीपीएस एक्ट-1985 (NDPS Act – 1985) की धारा 8(c) सह 22(c) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
घटना का समय व तारीख: 06 अक्टूबर 2026, सुबह 10:40 बजे से दोपहर 12:40 बजे के बीच।


■ जप्त किया गया माल (नशीले पदार्थ) और कीमत:
Nitrazepam Tablets (‘NITCOR-10’): कुल 4,500 गोलियां (वजन 2 किलो 475 ग्राम), अनुमानित कीमत ₹1,98,000/-।
Alprazolam Tablets (‘PROCALM-1’): कुल 5,300 गोलियां (वजन 689 ग्राम), अनुमानित कीमत ₹55,120/-।
कुल जप्त माल का मूल्य ₹2,53,120/ बताया गया है।
https://youtube.com/shorts/fcHWbaX6huc?si=_trjSoAXT3bx0-G5
एंटी-नारकोटिक्स सेल, वरली यूनिट की टीम जब मुंबई शहर में मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री, आपूर्ति और भंडारण करने वाले संदिग्धों की तलाश में थी, तभी पुलिस को अपने विश्वसनीय मुखबिर से गुप्त सूचना मिली। सूचना के अनुसार, डॉ. ज़ाकिर हुसैन नगर, गोवंडी, मुंबई स्थित एक स्थान पर आसिफ नशे के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली ‘बटन’ या नशीली गोलियों की बिक्री कर रहा था।
पुलिस टीम ने सूचना का सत्यापन करने के बाद आरोपी के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान वहां से कुल 2,53,120 रुपये मूल्य की 4,500 Nitrazepam गोलियां और 5,300 Alprazolam गोलियां जप्त की गईं।
यह कार्रवाई बृहन्मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती, पुलिस सह आयुक्त (क्राइम) अनिल कुंभारे, और अपर पुलिस आयुक्त (क्राइम) कृष्णकांत उपाध्याय के मार्गदर्शन में की गई। इस सफल ऑपरेशन को एंटी-नारकोटिक्स सेल की पुलिस उपायुक्त श्रीमती पौर्णिमा चौगुले-श्रींगी और सहायक पुलिस आयुक्त सुधीर हिरडेकर के नेतृत्व में वरली यूनिट के प्रभारी पुलिस निरीक्षक संतोष सालुंखे, पुलिस निरीक्षक दिगंबर पाटिल, सहायक पुलिस निरीक्षक रोहीत साळी और उनकी टीम ने अंजाम दिया।


