कव्वाली में पैसे लुटाने पर AIMIM नेता जलील पर बरसे कृष्णा हेगड़े, बताया किसानों का अपमान।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

AIMIM नेता इम्तियाज़ जलील द्वारा एक कव्वाली कार्यक्रम के दौरान पैसे उड़ाए जाने के मामले पर विवाद गहरा गया है। इस घटना पर शिवसेना प्रवक्ता और पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।


■ किसानों और गरीबों का मज़ाक उड़ाने का आरोप


शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने कहा कि महाराष्ट्र के कई इलाके इस समय सूखाग्रस्त हैं और किसान भाई-बहन संकट व पीड़ा से जूझ रहे हैं। ऐसे समय में, जो AIMIM नेता खुद को गरीबों का मसीहा बताते हैं, वे इस तरह पैसों की नुमाइश कर रहे हैं और हवा में पैसे उड़ा रहे हैं। उन्होंने इसे पीड़ित किसानों और गरीब जनता का सीधा मज़ाक उड़ाना करार दिया है।

■ माफी की मांग


कृष्णा हेगड़े ने AIMIM नेता के इस रवैये और हरकत का कड़ा खंडन किया। उन्होंने मांग की कि AIMIM नेता को अपनी इस गैर-जिम्मेदाराना हरकत के लिए महाराष्ट्र और देश की जनता से तुरंत माफी मांगनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में एंटी-नारकोटिक्स सेल की कार्रवाई: 2.53 लाख रुपये की नशीली गोलियों के साथ एक गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता एंटी-नारकोटिक्स सेल (ANC), वरली यूनिट ने...

आर.जे. कॉलेज ने फिर जीता इंटर-कॉलेजिएट टूर्नामेंट, कोचों और खिलाड़ियों को बधाई।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय कलिना स्थित मुंबई विश्वविद्यालय में आयोजित...