- कांदिवली पुलिस क्यों नही करती कार्रवाई
मुंबई (सं. भा.) : कांदिवली पुलिस स्टेशन की कमान जब से ज्ञानेश्वर गनोरे ने थामी है। तब से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को संचालित करने वाले समाज कंटकों को बढ़ावा दिया जाने लगा है। समाज में कुरीतियों को बढ़ावा देने वाले स्पा और सैलून की आड़ में वेश्या व्यवासय को बढ़ावा देने वाले इन दिनों कांदिवली पुलिस स्टेशन के इलाकों में खूब फल फूल रहे हैं। जब कोई शिकायत करता है तो पुलिस कार्रवाई करने की जगह वहां आपत्ति जनक कुछ नही मिला ऐसा कह कर स्पा चलाने वालों का बचाव करती नजर आती है। ऐसा ही एक स्पा एंड सैलून कांदिवली के महावीर नगर इलाके के एमएचबी कॉलोनी के सूर्या दर्शन चॉल के बगल में चलाया जा रहा है। इस स्पा एंड सैलून का नाम ब्रह्ममुद्रा है।

सूत्र बताते हैं कि यहां पर कामांध लोगों के काम पिपासा को शांत करने के लिए जीती जागती महिलाएं और नव युवतियां उपलब्ध रहती हैं। बिट नंबर 4 के अंतर्गत स्पा एन्ड सैलून के नाम पर चलाए जा रहे तथाकथित आधुनिक चकलाघर के खिलाफ कांदिवली पुलिस के अधिकारियों ने आंख मूंद रखी है। अब मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत के बाद ही इस तथाकथित चकलाघर का पर्दाफाश होने की उम्मीद है।


