मालाड पुलिस को भी मारते हैं ठेंगे
मुंबई (सं. भा.) : मालाड पश्चिम एस. वी. रोड से सट कर एक बार चलता है, जिसका नाम मूड बार है। बताया जाता है कि यह बार जिस जगह पर चलता है, वह जगह ऐसे लोगों का बताया जाता है जिनका महाराष्ट्र के राजनीति में बड़ा दबदबा है। यही कारण है कि मूड बार को चलाने वालों को किसी से डर नही लगता है। इसका जीता जागता उदाहरण मालाड पुलिस स्टेशन है, जिसे मूड बार का संचालक ठेंगे पर मारते दिखाई देते हैं। मालाड पुलिस लाख दम भरे लेकिन मूड बार का नाम आते ही उसका कानून ताक पर रखा दिखाई पड़ता है।

मालाड पुलिस की शरणागति के कारण ही संचालक बिंदास और बेखौफ हो कर मूड बार में बार गर्ल्स से ग्राहकों के सामने उत्तेजक और अश्लील डांस करवाते हैं। मालाड पुलिस स्टेशन के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि जोन 11 में आनंद भोईटे साहब जब नए नए डीसीपी बन कर आए थे, तब उन्होंने अपनी टीम के माध्यम से अपने कार्यक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बरों में लगभग रोज ही रेड डलवाए थे। उस दौरान बार वालों में काफी खौफ फैल गया था। फिर अचानक रेड पड़ना बंद हो गया। ऐसा क्यों, यह रहस्य बना हुआ है। बहरहाल मूड बार का संचालक मालाड पुलिस पर भारी पड़ता दिखाई दे रहा है।


