BSVS महिला सूरत महानगर टीम ने धूमधाम से मनाई रामनवमी।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

बिंद समाज विकास संघ की जिला महिला अध्यक्ष बिंदु चंद्रशेखर बिंद एवं अशोक कुमार बेहरा की अगुवाई में रविवार 6 अप्रैल 2025 को सूरत , गुजरात के जय अंबे मां ब्यूटी पार्लर देवेंद्र नगर पांडेसरा सूरत में संघ की महिला टीम के साथ भगवान श्री राम के प्रतिबिंब पर माल्यार्पण कर दीपक जलाकर विधि विधान से पूजा पाठ करके बड़े धूमधाम से रामनवमी का महापर्व मनाया गया।

रामनवमी के इस पर्व पर संघ की महिला टीम ने पांडेसरा के कई घरों और दुकानों में जा जाकर अपनी महिला टीम के साथ बिंदु बिंद,चंद्रशेखर बिंद और अशोक कुमार बेहरा सहित, संजना बिंद, रेखा बिंद,शीतल बिंद,मीरा बिंद,भीम केवट, विजय शंकर बिंद सभी कार्यकर्ताओं ने घर-घर दीप दान देकर घर-घर दीप जलाने का एक सुंदर प्रयास रहा है।

लगभग 101 घरों में बिंद समाज विकास संघ की कार्यकर्ताओं द्वारा दीपक दान किया गया और विधि विधान से पूजा पाठ कराया गया।इस कार्यक्रम को देखकर सूरत के तमाम स्वजातीय एवं गैर स्वजातीय लोगों ने संघ की सराहना की और साथ में दीपक जलाकर रामनवमी का त्यौहार मनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आज के समय में आर्यभट्ट की प्रासंगिकता।

प्रो. शांतिश्री धुलिपूड़ी पंडित (जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU)/ कुलपति)/स्तंभकार/मुंबई...

दिव्यांगों के हुनर को मिला सम्मान, मुंबई महापौर ऋतु तावड़े ने ‘नेत्रा’ ब्रांड की छतरियों और रेनकोट की सराहना की।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता दिव्यांग व्यक्तियों द्वारा तैयार किए गए...