मुंबई (सं. भा.) मालाड स्थित प्रह्लादराय डालमिया लायंस कॉलेज में शनिवार को हिंदी दिवस उत्सव मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को स्वरचित रचनाएं पढ्ने के लिए प्रोत्साहित किया गया और प्रथम तीन विद्यार्थियों को पुरस्कार भी दिए गए। इस दौरान हास्य-व्यंग्य के कवि व कुशल मंच संचालक महेश दुबे के बतरस मनोरंजक कार्यक्रम श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। ट्रस्टी ने व कॉलेज कर्णधार परिषद के महामंत्री लायन कन्हैयालाल सराफ ने बड़े ही रोचक ढंग से ‘सृष्टि की अद्भुत कृति पत्नियां’ व्यंग लेख श्रोताओं की तालियों व हंसी के फव्वारों के बीच पढ़ा। दीप प्रज्ज्वलन व हिंदी के समर्थन में 14 फलकों पर अंकित सूक्ति वाक्यों के अनावरण के साथ प्रांरभ हुए इस कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. डॉ. डी. एन. गंजेवार ने स्वागत, प्रा. दीपिका शुक्ला ने अतिथि परिचय, छात्र द्वय निधि भंडारी व आर्यन चौहान ने संचालन व प्रा. पूनम उपाध्याय ने आभार व्यक्त किया। सांस्कृतिक समिति के समन्वयक डॉ. जयप्रकाश यादव ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। स्वरचित कविता प्रतियोगिता में देव खन्ना, उन्नति झाला व खुशबू गुप्ता छात्रों को क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में श्यामसुंदर रुईया, मुकेश चेहरिया, विकास सराफ, संदीप गुप्ता, पूनम पटवर्धन, राजेश दुबे समेत कई गणमान्य मौजूद थे।
डालमिया कॉलेज के हिंदी दिवस उत्सव में कवि महेश दुबे ने श्रोताओं को गुदगुदाया
Date:


