ToyBoi द्वारा आयोजित रक्षाबंधन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

ToyBoi, अपने दूरदर्शी निदेशकों विकास शर्मा, राहुल तिवारी एवं दीपेश निगम के नेतृत्व में, भोपाल स्थित अपनी नवस्थापित निर्माण इकाई में एक हृदयस्पर्शी रक्षाबंधन समारोह का आयोजन किया। यह आयोजन महिलाओं को सशक्त बनाने, सैकड़ों लोगों को रोजगार प्रदान करने और‘मेक इन इंडिया’ के सपने को साकार करने की कंपनी की प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा।

इस विशेष अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ राज्य मंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल , विधायक सुरेंद्र पटवा एवं डॉ. प्रभुराम चौधरी , पूर्व मंत्री रामपाल सिंह, ज़िला अध्यक्ष राकेश शर्मा तथा प्रमुख सचिव (डीपीआईआईटी एवं एमएसएमई) राघवेंद्र कुमार सिंह ने भी आयोजन की गरिमा बढ़ाई।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने स्वयं महिला कर्मचारियों को साड़ियाँ भेंट कीं और उन्हें ToyBoi की विकास और नवाचार यात्रा में भागीदारी हेतु प्रेरित किया।यह आयोजन इस बात का प्रमाण है कि ToyBoi की सफलता केवल उसके निर्माण कौशल में नहीं, बल्कि समुदाय को सशक्त बनाने की उसकी अटूट निष्ठा में निहित है। ToyBoi ने एक बार फिर सिद्ध किया कि वह भारत के गौरवपूर्ण भविष्य के निर्माण में पूरी जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ अग्रसर है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आपत्तिजनक ‘कुर्बानी’ विज्ञापन पर विवाद, मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में सोशल मीडिया पर प्रसारित...

मुंबई के माहिम में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 5 गिरफ्तार, एक फरार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के माहिम इलाके में शुक्रवार...

उन्नति तिवारी ने 95.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रोशन।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय जौनपुर जनपद के बदलापुर तहसील...

मंत्रियों के काफिले आधे क्यों, सार्वजनिक परिवहन इस्तेमाल करने में शर्म आती है क्या? — वर्षा गायकवाड़।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता वर्षा गायकवाड़ ने केंद्र और महाराष्ट्र...