मुंबई वार्ता संवाददाता

अंबरनाथ स्वर्गीय राकेश दादा पाटील प्रतिष्ठान के सक्रिय सदस्य मनसे शहर उपाध्यक्ष अजय मोतीराम पाटिल ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी भाजपा मे अधिकृत रूप से प्रवेश किया।


यह गौरवपूर्ण क्षण महाराष्ट्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चौहान, गुलाबराव करंजूले पाटिल (शहर अध्यक्ष), विश्वजीत गुलाबराव करंजुले पाटिल तथा अंबरनाथ विधानसभा संयोजक व भाजपा कल्याण महासचिव अभिजीत गुलाबराव करंजुले पाटिल की गरिमामयी उपस्थिति मे सम्पन्न हुआ।


इस अवसर पर अजय पाटिल ने कहा की भारतीय जनता पार्टी ने जो विश्वास और सम्मान मुझे दिया है, उसके लिये मैं हृदय से आभारी हूं। समाजहित, लोकसेवा और विकास इन तीनो सूत्रों पर निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करना मेरा दृढ़ संकल्प है।
अंबरनाथ उत्तर भारतीय नेता विजय सिंह रघुवंशी, दिलीप सिंह सूर्यवंशी, ने अजय पाटिल को बधाई देते हुये उज्जवल भविष्य की कामना किया है।


