आचार्य पवन त्रिपाठी समेत 6 विभूतियां को राघवेंद्र सेवा मंच ने किया सम्मानित।

Date:

शिव पूजन पांडेय/मुंबई वार्ता

हिंदुत्व और सनातन धर्म के प्रचार और प्रसार को लेकर 29 वर्षो से अनवरत समर्पित संस्था राघवेंद्र सेवा मंच द्वारा 23 मार्च 2025 को नालासोपारा पूर्व के अंबाबाड़ी स्थित डिवाइन हाई स्कूल में आयोजित 26 वें वार्षिक महोत्सव में 6 विभूतियों को राघवेंद्र धर्म शिरोमणि सम्मान से विभूषित किया गया।

सम्मान पाने वाले लोगों में शिवसेना शिंदे गुट के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुलाबचंद दुबे, प्रखर पत्रकार और यशोभूमि के संपादक श्रीनारायण तिवारी, हिंदी भाषी जनता परिषद के अध्यक्ष विश्वनाथ दुबे, श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष तथा भाजपा नेता आचार्य पवन त्रिपाठी और शिवसेना उत्तर भारतीय संगठन के मुंबई प्रमुख जयप्रकाश सिंह,का समावेश रहा।

वसई विरार शहर महानगरपालिका के पूर्व उपमहापौर उमेश नाईक अस्वस्थ होने के कारण कार्यक्रम मे नही पहुच पाए उनका सम्मान चिन्ह पूर्व सभापति नीलेश देशमुख को दिया गया।

संस्था द्वारा सुबह 10 बजे से 2 बजे तक मेडिकल चेकअप, 10 बजे से सुंदरकांड पाठ दोपहर 2 बजे महा आरती शाम 5:30 बजे से भजन संध्या 7:30 बजे से अतिथि सत्कार तथा 9 बजे से महाप्रसाद का आयोजन किया गया ।

समारोह की अध्यक्षता भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री तथा पूर्व सांसद रमेश दुबे, नालासोपारा विधानसभा के विधायक राजन नाईक, उत्तर भारतीय महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता डॉ योगेश दुबे, भारतीय सदविचार मंच के संस्थापक व मुख्य मार्ग दर्शक डॉ राधेश्याम तिवारी,वसई विरार शहर महानगरपालिका के पूर्व महापौर रूपेश जाधव उपस्थित रहे।

विशेष अतिथि के रूप में ,वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक-थाना तुलिंज विजय जाधव,अध्यक्ष-उत्तर भारतीय संघ युवा मोर्चा संजय सिंह, शिवसेना नेता व वरिष्ठ समाजसेवी नवीन दुबे, पूर्व सभापति-वसई विरार शहर मनपा भरत मकवाना,पूर्व सभापति-वसई विरार शहर मनपा नीलेश देशमुख,पूर्व सभापति-वसई विरार शहर मनपा श्रीमती सरिता प्रमोद दुबे,जनरल सेक्रेट्री-फिल्म स्टूडियो अलाइड मजदूर यूनियन गंगेश्वर लाल श्रीवास्तव,राष्ट्रीय अध्यक्ष-ब्राह्मण सेना मनीष जोशी, ,श्रीमती प्रीति उपाध्याय, आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली उपस्थित रहें।

सम्मानित अतिथियों में भाजपा नेता जे पी सिंह,भवन निर्माता आशीष मिश्रा, पूर्व नगरसेवक सचिन देसाई, भाजपा जिला सचिव अमित दुबे, राष्ट्रीय संघटक- शिवसेना अशोक तिवारी,नरेंद्र पाठक, सभाजीत मिश्रा,अध्यक्ष-भारतीय सदविचार मंच डॉ शिव श्याम तिवारी, के डी शर्मा, मनीष दुबे, प्रभात सिंह (बबलू) उपस्थित रहें। अंत में राघवेंद्र सेवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

ईश्वर के अलावा कहीं भी मन लगाया तो दुख मिलना निश्चित : अशोकानंद।

शिव पूजन पांडेय/मुंबई वार्ता ईश्वर की शरण में...

धुले जिले के एक सरकारी गेस्ट हाउस में मिला करोड़ों रुपए कैश।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी https://youtu.be/4pRdsfMok5k?si=shYoLRKy7c_7tWkN महाराष्ट्र के धुले में एक सरकारी...

शिरडी बांध से गांव में घुसे पानी में एक भाई-बहन डूब गए।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी नीलवंडे बांध से कोरहाले गांव तक...

पालघर हत्याकांड का मामला सुलझा,एक नाबालिग समेत सात लोग गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/ सतीश सोनी पालघर पुलिस की स्थानीय...