श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

त्योहार के समय में भी महिला पुलिसकर्मी अपने परिवार से दूर रह कर दिन-रात जनता की सेवा व संरक्षण के कर्तव्य को निभाती है . हम सभी जैसे अपने परिवार के साथ त्योहार मनाते हैं उसी भावना के अनुरूप आज गृहराज्यमंत्री योगेश कदम ने गोरेगाव पुलिस थाने की महिला पुलिस कर्मचारियों के साथ रक्षाबंधन मनाया ।


इस अवसर पर उन्होंने कहा कि , “ मैं जिस विभाग का नेतृत्व कर रहा हूँ उस विभाग की महिला पुलिस कर्मचारियों को विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि एक भाई के रूप में मैं सदा उनके साथ खड़ा रहूँगा। पुलिसकर्मियों के रूप में वे जैसे जनता की सेवा एवं रक्षा करती हैं , एक भाई के रुप में हम भी उनकी रक्षा के लिए सदैव तत्पर हैं .”


राखी बांधते हुए महिला पुलिस कर्मचारियों ने जनसेवा के दौरान सामने आने वाली परेशानियों एवं अनुभव के बारे मे गृहराज्यमंत्री योगेश कदम से खुलकर संवाद साधा।


गृह राज्यमंत्री योगेश कदम ने भी उनकी समस्याओं को ध्यान से सुना और समस्याओं को सुलझाने का आश्वासन दिया।


उन्होंने कहा कि, “मुंबई पुलिस सिर्फ शहर की सुरक्षा का विभाग ही नहीं अपितु अपने समाज के विश्वास का आधारस्तंभ भी है ।”


