चुनावी पृष्ठभूमि में विठ्ठलवाडी पुलिस का दंगा नियंत्रण रूट मार्च, शांति-संदेश के साथ नागरिकों में विश्वास जगाया।

Date:

उल्हासनगर /मुंबई वार्ता/ राजन बलसाने

आगामी स्थानीय स्वराज्य संस्था (नगरपालिका) चुनावों के मद्देनजर शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से विठ्ठलवाडी पुलिस स्टेशन की ओर से दंगा नियंत्रण योजना एवं रूट मार्च का आयोजन किया गया। इस रूट मार्च का नेतृत्व वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक कोळी ने किया।

इस अभियान में कुल 5 अधिकारी, 48 पुलिस अमलदार, एक पीसीआर वैन, सीआरएम मोबाइल और एम्बुलेंस शामिल रही। मार्च का मार्ग विठ्ठलवाडी पुलिस स्टेशन से शुरू होकर श्रीराम चौक, पेन्सिल फैक्टरी, वीटीसी ग्राउंड, ओटी चौक होते हुए पुनः पुलिस स्टेशन पर समाप्त हुआ। पुलिस प्रशासन ने इस रूट मार्च के माध्यम से नागरिकों तक शांति, सौहार्द और सुरक्षा का संदेश पहुंचाया।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आगामी चुनावों के दौरान शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अनुचित घटना को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह सजग और तैयार है।वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, यह रूट मार्च केवल एक अभ्यास नहीं बल्कि नागरिकों के बीच विश्वास कायम करने का प्रयास है।

उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि वे अफवाहों या भड़काऊ गतिविधियों से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। विठ्ठलवाडी पुलिस का यह आयोजन चुनावी माहौल में शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

दिल्ली स्थित लाल किला के पास हुआ ब्लास्ट , मुंबई समेत सभी महत्वपूर्ण ठिकानों पर हाई अलर्ट।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई पुलिस ने सोमवार को कहा...

द्विपक्षीय समुद्री संबंधों को मज़बूत करने के लिए आईएनएस सावित्री मोज़ाम्बिक पहुँची।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी भारतीय नौसेना का एक अपतटीय गश्ती...

आरे पुलिस स्टेशन परिसर में नव निर्मित मंदिर की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न।

मुंबई वार्ता संवाददाता गोरेगांव में आरे मिल्क कॉलोनी...

मनसे से गठबंधन पर अभी कोई चर्चा नहीं; नासिक की बैठक और कांग्रेस का कोई संबंध नहीं: हर्षवर्धन सपकाल।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी स्थानीय निकाय चुनावों में महाराष्ट्र नवनिर्माण...