ठाणे में धूमधाम से मनाई गई पुज्यपाद गोस्वामी तुलसीदास जयंती।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

ठाणे में गुरुवार को पुज्यपाद गोस्वामी तुलसीदास जयंती धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस प्रयास सेवा संस्थान द्वारा स्वर्गीय गंगूबाई शिंदे हाल में किया गया था।

कार्यक्रम के दौरान तुलसी मानस पंचतंत्र अवार्ड विभूति-2025 सम्मान से उत्तर प्रदेश, सुजानगंज, ब्लॉक प्रमुख श्री प्रकाश शुक्ल, वरिष्ठ साहित्यकार राजेश विक्रांत और प्रख्यात विचारक श्रीमती नम्रता सीताराम देशमुख को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान श्री स्वामी समर्थ श्री रामदास जी महाराज, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल, उद्योगपति सुरेंद्र शुक्ल, पंकज मिश्र, सुरेंद्र उपाध्याय,गिरीश कुमार गोपालन, शैलेश सिंह ठाकुर, भाजपा ठाणे शहर अध्यक्ष संदीप लेले, वरिष्ठ पत्रकार श्री नारायण तिवारी, अभय मिश्र, धर्मेन्द्र पांडेय, पंकज पांडेय सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

मानस प्रयास सेवा संस्थान के अध्यक्ष कमलेश मिश्र, महासचिव अरुण शुक्ल, उपाध्यक्ष अनिल मिश्र, कोषाध्यक्ष सुरेश मिश्र, सह कोषाध्यक्ष अजेय मिश्र, सुनील मिश्र की कोशिशों से कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में 82 जर्जर इमारतें बेहद खतरनाक घोषित, 2,736 निवासियों को हटाने की प्रक्रिया शुरू।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी...