मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई से सटे Thane के नागरिकों के लिए अहम खबर है। ठाणे नगर निगम की जल आपूर्ति योजना के तहत माजीवाड़ा जंक्शन पर मुख्य पाइपलाइन में बड़े लीकेज का पता चला है, जिसके चलते मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस कारण शहर के कई इलाकों में 24 घंटे के लिए पानी की सप्लाई बंद रहेगी।
यह शटडाउन शनिवार सुबह 9 बजे से शुरू होकर रविवार 12 अप्रैल सुबह 9 बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान नगर निगम क्षेत्र के अनेक हिस्सों में जल आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित रहेगी।


■ इन इलाकों में नहीं आएगा पानी
मुंब्रा, खारेगांव, कलवा, साकेत कॉम्प्लेक्स, महागिरी, खरतन रोड, सिडको बस स्टॉप क्षेत्र, कोपरी कोलीवाड़ा, पंचगंगा, रबोडी 1 और 2, आकाशगंगा, बालकुम, लोढ़ा अमारा, ब्रह्मांड, गोकुलनगर, आजादनगर, लोकमान्य नगर, इंदिरा नगर, सावरकर नगर, साठे नगर, अंबेवाडी, दावलेनगर, रामनगर, कैलासनगर, जूना गांव, किसननगर, भटवाड़ी, श्रीनगर, शांतिनगर, रूपादेवी पाड़ा और ज्ञानेश्वर नगर सहित कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति नहीं होगी।
इसके अलावा किसननगर 3, पुलिस लाइन, खरकर अली, वृंदावन, श्रीरंग, विकास कॉम्प्लेक्स, अंबेडकर नगर, गांधी नगर, सुभाष नगर, नलपाड़ा, वसंत विहार, लोकपुरम, लोक उपवन, देवदया नगर, कोकणी पाड़ा, शिवाई नगर, गावंद बाग, नीलकंठ, शास्त्री नगर 1-2, लक्ष्मीबाग, विहंग पार्क, मैत्री पार्क, सिद्धांचल कॉम्प्लेक्स, माजीवाड़ा, मानपाड़ा, ढोकली, कासारवडवली, वागले एमआईडीसी और आसपास के इलाकों में भी जल आपूर्ति बाधित रहेगी।
■ ट्रैफिक पर भी असर
माजीवाड़ा जंक्शन स्थित गोल्डन डाइज के पास सर्विस रोड को मरम्मत कार्य के चलते अस्थायी रूप से बंद किया गया है। इससे इस क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है। छुट्टी के दिनों में बाहर निकलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे पहले से पानी का पर्याप्त भंडारण कर लें और आवश्यक होने पर वैकल्पिक व्यवस्था करें।


