तुंगारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भजन संध्या एवं भंडारा का कार्यक्रम हुआ आयोजित।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

प्रेस विज्ञप्ति प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी नालासोपारा पूर्व के दूबे इस्टेट परिवार एवं दुबे इस्टेट परिसर के सभी दुकानदारों द्वारा अमित ओमप्रकाश दुबे के नेतृत्व में उत्तर भारतीय पंचांग के अनुसार श्रावण मास के अंतिम रविवार अर्थात 3 अगस्त की सायंकाल से सोमवार 4 अगस्त की सुबह तक तुंगारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भजन संध्या एवं भंडारा का कार्यक्रम आयोजित किया गया l

सायं ठीक 6 बजे से रामधुन अर्थात महामंत्र ( हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे ) का गायन संपूर्ण साज बाज के साथ शुरु हुआ जो कि रात 9 बजे तक अखंडित चलता रहा l इसके पश्चात भजन गायन का कार्यक्रम आरम्भ हुआ l देर रात और सुबह होते होते मंदिर परिसर में हजारों भक्तों की भीड़ एकत्रित हुई l कार्यक्रम में देश की विभिन्न भाषाओं में भजन गायन चलता रहा जो कि सुबह 8 बजे तक चला l मुंबई तथा आसपास का परिसर एवं देशभर के म्यूजिक इंडस्ट्री के करीब 50/100/125/150/200 से ज्यादा कलाकारों ने स्वेच्छा से इस कार्यक्रम में सहभाग लेकर भगवान भोलेनाथ के चरणों में अपनी सेवा अर्पित की l

कार्यक्रम में आद्या शंकराचार्य जगद्गुरु त्रिकाल भवन्ता सरस्वती जी माता और सत् समाज सदमार्गी अखाड़ा के श्री सुबोधानंद जी महाराज, राजपूताना परिवार के संस्थापक ददन सिंहजी आदि मान्यवर एवं सुरेश आनंद ओझा, शिवेश मिश्रा, संजय तिवारी सफल, मुकेश त्रिपाठी, दीपक सुहाना, अंकिता दुबे, रागिनी प्रजापति, प्रकाश वैश्य, रामानुज पाठक, सुशील कनोजिया आदि सुप्रसिद्ध कलाकार उपस्थित हुए l

अमित ओमप्रकाश दुबे के साथ सभी मान्यवरों ने, दुबे इस्टेट के सभी दुकानदारों ने तथा म्यूजिक इंडस्ट्री के सभी कलाकारों ने सपरिवार भगवान तुंगारेश्वर महादेव जी का जलाभिषेक किया. इसके पश्चात अमित दुबे ने सभी मान्यवरोंका, भक्तों एवं कलाकारों का धन्यवाद ज्ञापन एवं यथोचित सम्मान किया l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में 82 जर्जर इमारतें बेहद खतरनाक घोषित, 2,736 निवासियों को हटाने की प्रक्रिया शुरू।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी...