सतीश सोनी/मुंबई वार्ता
नासिक में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ। वाहन में रखा गोमांस रास्तों पर बिखर गया जिसके कारण गोमांस तस्कर पकड़ा गया।
नासिक जिले के सिन्नर तहसील में नांदूर-शिंगोटे मार्ग पर डोडी गांव के पास रात में गोमांस ले जा रहे वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण गोमांस सड़क पर बिखर गया।

इसके कारण इस मार्ग पर पुणे जाने वाला यातायात ठप हो गया। घंटों बाद यातायात बहाल हुआ। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया और आगे की जांच शुरू कर दी।