धारावी में शेयर रिक्शा शुरू करने की मांग ।

Date:

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता

शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी धारावी विधानसभा के समन्वयक सुरेश सावंत ने धारावी टी जंक्शन, संविधान चौक, राजीव गांधी नगर,पी एम जी पी कालोनी तथा 90 फिट धारावी पुलिस स्टेशन की ओर आने जाने वाले नागरिकों के लिए सायन स्टेशन से शेयर रिक्शा चलाने की मांग किया है ।

सावंत ने अपनी इस मांग को लेकर महाराष्ट्र राज्य के परिवहन मंत्री, शिवसेना सांसद अनिल देसाई, धारावी की विधायक ज्योति गायकवाड़, शिवसेना विधायक महेश सावंत तथा धारावी परिवहन विभाग के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक को पत्र लिखा है ।

सावंत का कहना है कि जब से सायन रेलवे स्टेशन पर नया पुल निर्माण का काम शुरू हुआ है तभी यहां से आवागमन करने वाले नागरिकों को असुविधा उत्पन्न हो गई है ।सायन के विभिन्न स्कूलों में पढ़ने वाले सैकड़ों विद्यार्थीओं को अपने स्कूल आने जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है ।सायन लक्ष्मी बाग से धारावी टी जंक्शन, संविधान चौक, राजीव गांधी नगर की ओर जाने वाले रिक्शा चालक नजदीक का भाड़ा नहीं विठाते ।

इसके अलावा रिक्शा भाड़ा में जब से बढ़ोतरी हुई है सामान्य लोगों का रिक्शा में बैठना उनके वजट से वाहर है ।सायन रेलवे स्टेशन पश्चिम से बांद्रा तथा कुर्ला की ओर आने जाने वाले विद्यार्थियों तथा उनके परिजनों को स्कूल से घर लौटते समय तथा घर से स्कूल जाते समय परेशानी उठानी पड़ रही है । नजदीक का भाड़ा रिफ्यूज किया जाता है । कुछ बोलने पर रिक्शे वाले इकट्ठा हो कर छात्रों तथा उनके परिजनों को अपमानित करते हैं । पुल निर्माणाधीन होने से यहां की पुलिस चौकी को भी हटा दी गई है । इसलिए नागरिक शिकायत करें तो किससे करें ।

सावंत का सुझाव है की माटुंगा सेंट्रल वेस्टर्न रेलवे स्टेशन की तर्ज़ पर जैसे वहां धारावी के लिए शेयर टैक्सी शुरू की गई है अगर उसी तरह सायन रेलवे स्टेशन से शेयर रिक्शा शुरू कर दिया गया तो नागरिकों को होने वाली परेशानी से निजात मिल सकता है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई एयरपोर्ट पर 12.6 किलो गांजा , 716 ग्राम सोना समेत 3 गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई कस्टम्स के एयरपोर्ट आयुक्तालय,...

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पहुंचा पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर का परिवार, वर वधू को दिया आशीर्वाद।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय पूर्वांचल का प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां...

लेखक अंशुल पांडे की पुस्तक ‘शिवायण’ का उद्घाटन होने से पहले ही सभी प्रतियां हुईं आउट ऑफ स्टॉक।

मुंबई वार्ता संवाददाता लेखक अंशुल पांडे की पुस्तक शिवायण...

अमेरिका-इज़राइल-ईरान युद्ध समाप्त होकर शांति स्थापित हो: हर्षवर्धन सपकाल।

मुंबई वार्ता संवाददाता अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच...