पत्रकारों की काव्य गोष्ठी में गूंजे भावनाओं के स्वर- ‘गरवारे’ व ‘लोकायन’ का आयोजन।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई विश्वविद्यालय के गरवारे इंस्टिट्यूट ऑफ करियर एजुकेशन एंड डेवलपमेंट (हिंदी पत्रकारिता पाठ्यक्रम) तथा साहित्यिक, शैक्षणिक व सांस्कृतिक संस्था ‘लोकायन’ के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 13 अप्रैल 2025 को ‘पत्रकारों व प्रशिक्षु पत्रकारों के लिए काव्य गोष्ठी’ का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन संताक्रुज स्थित मुंबई विश्विद्यालय के गरवारे सभागृह में किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश तिवारी ने की जबकि प्रख्यात कवि एवं पर्यावरणविद डॉ. मुकेश गौतम तथा वरिष्ठ पत्रकार सुनील सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर आयोजित काव्य गोष्ठी में नगर के प्रतिष्ठित पत्रकारों एवं प्रशिक्षु पत्रकारों ने भावपूर्ण रचनाओं के माध्यम से समाज, साहित्य और सरोकार को मंच प्रदान किया।

काव्यपाठ करने वाले कवियों में संजय सिंह निर्जल, खुशी कुमारी पांडेय, अमर त्रिपाठी, ओमप्रकाश तिवारी, नामदार राही, मनीषा जोशी, राजेश त्रिपाठी, संजय अमान, रवि यादव, वागीश सारस्वत, ब्रिजेश सीमा अवधनारायण शुक्ल, सत्यप्रकाश मिश्रा, डॉ. सैयद सलमान तथा अभय मिश्र प्रमुख रहे। कार्यक्रम में एड. विजय सिंह, आनंद मिश्रा, भानु प्रकाश मिश्रा, अजय सिंह, श्रीश उपाध्याय, लक्ष्मी यादव व पुष्पराज मिश्र समेत नगर के अनेक वरिष्ठ पत्रकार व साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संयोजन लोकायन के अध्यक्ष अभय मिश्र ने किया तथा निवेदन हिंदी पत्रकारिता विभाग के समन्वयक डॉ. सैयद सलमान ने किया। मंच संचालन वंदना सिंह ने किया।

इस आयोजन में मुंबई हिंदी पत्रकार संघ, पत्रकार विकास संघ एवं परिवर्तन फाउंडेशन का विशेष सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

“एक बूँद ज़िंदगी की” – भायंदर में रक्तदान शिविर ने रचा सेवा और एकता का उदाहरण।

मुंबई वार्ता संवाददाता होली क्रॉस हाई स्कूल,आरएनपी पार्क, भायंदर...

मुम्ब्रा बाईपास पर दो ट्रकों के बीच दबी कार,ड्राइवर की हुई मृत्यु।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी मुम्ब्रा बाईपास पर आज सुबह...

मनपा अधिकारियों की शह पर बन रही बहुमंजिला अवैध इमारत।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के बांद्रा पूर्व मे महानगर...