बाबा सिद्दीकी हत्याकांड:- नेपाल में संदिग्ध आरोपी सलीम पिस्टल गिरफ्तार।

Date:

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में एक अहम जानकारी सामने आई है। इस मामले के संदिग्ध आरोपी सलीम शेख उर्फ सलीम पिस्टल को नेपाल से गिरफ्तार कर लिया गया है। यह संयुक्त कार्रवाई दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने मिलकर की है।

सलीम पिस्टल को भारत में सबसे बड़े हथियार तस्कर के रूप में जाना जाता है।इस बीच, जाँच एजेंसी को कई सबूत मिले हैं कि सलीम पिछले कई सालों से पाकिस्तान से भारत में अवैध रूप से हथियारों की तस्करी कर रहा है और उसके पाकिस्तान, आईएसआईएस और डी-गैंग से संबंध हैं।

जाँच के दौरान.मालूम हुआ कि सलीम लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा जैसे कुख्यात गैंगस्टरों को भी हथियार सप्लाई कर रहा था। जाँच में यह भी पता चला है कि सलीम सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड है। इससे पहले 2018 में दिल्ली पुलिस ने सलीम को गिरफ्तार किया था। उसके बाद सलीम विदेश भाग गया था।

१२ अक्टूबर को पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की बांद्रा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह हमला उस समय किया गया जब वे अपने कार्यालय के पास मौजूद थे। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह ने उनकी हत्या की ज़िम्मेदारी ली है। पुलिस इस मामले में अब तक कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

चिंकू पठान और आरिफ भुजवाला के एमडी ड्रग्स व्यापार का नया डॉन कौन ?

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में डोंगरी इलाके से एमडी...

तड़ीपार आरोपी के पास 55.9 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद, पवई पुलिस ने किया गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता पवई पुलिस ने तड़ीपार किए...

मुंबई के स्कूलों में भौतिक सुविधाओं की जांच के लिए 89 पद खाली, आशिष शेलार ने तत्काल भर्ती के दिए निर्देश।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र के सरकारी,...

रामजीनगर में बदहाल सार्वजनिक शौचालयों को लेकर अमोल मातेले भड़के, एन विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के घाटकोपर पश्चिम स्थित रामजीनगर...