मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

मुंबई दौरे पर आए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर का आज मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आगमन हुआ।
इस मौके पर महाराष्ट्र और गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत तथा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्टार्मर का स्वागत किया।


उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार, प्रोटोकॉल मंत्री जयकुमार रावल और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी उन्हें पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।




