मुंबई वार्ता संवाददाता
अल्पसंख्यक समुदाय विकसित भारत में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।मुस्लिम और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के अधिक से अधिक लोग भारतीय जनता पार्टी में शामिल होना चाहते हैं क्योंकि उन्हें मोदी सरकार, महायुति सरकार और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर भरोसा है। यही कारण है कि भाजपा सदस्य पंजीकरण अभियान को अल्पसंख्यक समुदाय से भारी प्रतिसाद मिल रहा है, यह जानकारी गुरुवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने दी। सिद्दीकी भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे।
इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा मुंबई अध्यक्ष वसीम खान, सूफी संवाद महाअभियान के राष्ट्रीय सह प्रभारी आबिद अली चौधरी, सिकंदर शेख, मुनव्वर शेख, अकील अहमद शेख, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ओमप्रकाश चौहान आदि उपस्थित थे।
भाजपा की बदौलत अल्पसंख्यकों को केवल वोट बैंक की राजनीति के लिए इस्तेमाल किए जाने के दिन अब खत्म हो गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के सहयोग से अल्पसंख्यक समुदाय के नागरिक देश और राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे ऐसा विश्वास सिद्दीकी ने व्यक्त किया।
सिद्दीकी ने कहा कि हम सभी अल्पसंख्यक समुदायों से बातचीत कर रहे हैं और इन समुदायों के नागरिकों को भाजपा का सदस्य बना रहे हैं। हम उन्हें यह समझाने का प्रयास कर रहे हैं कि यदि वे भाजपा सदस्यता पंजीकरण के माध्यम से भाजपा में शामिल होते हैं, तो वे अपने समुदाय की समग्र प्रगति का मार्ग प्रशस्त कर सकेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत के लिए एक लाख कार्यकर्ताओं की फौज तैयार करने का लक्ष्य रखा है और इस फौज में अल्पसंख्यक भी शामिल होंगे। राजनीति में 10 लाख नये कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की प्रधानमंत्री मोदी की अपील को भारी प्रतिक्रिया मिल रही है। परिणामस्वरूप सदस्यता पंजीकरण अभियान के दौरान उत्तर प्रदेश में 6 लाख, मध्य प्रदेश में 3 लाख तथा अरुणाचल, मेघालय, असम, त्रिपुरा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में 70 हजार सदस्य पंजीकृत हुए। उन्होंने कहा कि यह देखकर खुशी हो रही है कि धार्मिक नेता मस्जिदों और दरगाहों के सामने सदस्यता पंजीकरण अभियान की पहल कर रहे हैं।
प्रदेश के दौरे के दौरान अल्पसंख्यक समुदाय से इद्रीस मुल्तानी जैसे कार्यकर्ताओं ने 1000 से अधिक सदस्यों का पंजीकरण कर कीर्तिमान स्थापित किया श्री. सिद्दीकी ने यह भी बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बावनकुले ने उनका अभिनंदन किया और सम्मान पत्र प्रदान किया। उन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय से विकसित, आत्मनिर्भर नये भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील की। सदस्यता अभियान के दौरान देश भर में 44 लाख मुस्लिम भाजपा के सदस्य बने।
अल्पसंख्यक मोर्चा मुंबई के अध्यक्ष वसीम खान ने बताया कि 5 से 30 जनवरी के बीच राज्य में 1 लाख मुस्लिम सदस्य जोड़े गए.