महाराष्ट्र के उल्हासनगर में “हिट एंड रन” घटना। नशे में धुत कार चालक ने 2- 3 मोटरसाइकिल और एक रिक्शा को मारी टक्कर। 9 लोग घायल, 3 लोगों की हालत गंभीर,

Date:

सतीश सोनी/मुंबई वार्ता

महाराष्ट्र के उल्हासनगर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. उल्हासनगर कैंप नंबर 4 के वीनस चौक इलाके में हिट एंड रन की घटना हुई है. नशे में धुत एक कार चालक ने तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए 2-3 दोपहिया वाहनों और एक रिक्शा को टक्कर मार दी.

इस हादसे में कार चालक समेत 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. 5 अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आईं हैं. हादसा आज सुबह करीब 5 बजे हुआ. कार चालक वीनस चौक इलाके में तेज गति से अपनी कार चला रहा था. उसने 2 से 3 मोटरसाइकिलों, एक रिक्शा और सड़क पर कुछ लोगों को टक्कर मार दी। घायलों ने बताया कि कार चालक के नशे में होने के कारण यह हादसा हुआ।

दुर्घटना के तुरंत बाद, सतर्क नागरिकों और स्थानीय पुलिस ने चालक और उसके दोस्त को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। कार चालक नशे में था, आगे की जांच उल्हासनगर पुलिस कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

राज्य की दो ज़िला परिषदों में कांग्रेस की सत्ता, दो जगह सत्ता में साझेदारी: हर्षवर्धन सपकाल।

■ स्थानीय स्वराज्य संस्था चुनावों में कांग्रेस ने विचार...

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ का (मेडिकल कॅम्प) आरोग्य शिविर उत्तर मुंबई में सम्पन्न।

मुंबई वार्ता संवाददाता भारतीय जनता पार्टी उत्तर मुंबई व्यापारी...

इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष बने विनोद मिश्र।

मुंबई वार्ता संवाददाता इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन (IABF) ने...

एमपीसीबी ने टारमट लिमिटेड की यूनिट पर लगाई ताला-बंदी, गंभीर प्रदूषण उल्लंघनों पर तत्काल बंद करने के आदेश।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल (एमपीसीबी) ने...