“मुंबईकरों की आवाज़-भाजपा का संकल्प,” अभियान की हुई शुरुआत।

Date:

मुंबई वार्ता/ श्रीश उपाध्याय

मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम ने आज मुंबईकरों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और ‘मुंबईकरों की आवाज़, भाजपा का संकल्प’, इस अभियान का शुभारंभ किया।

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में, मुंबईकरों के सपनों को साकार करने हेतु मुंबई भाजपा द्वारा शुरू किए गए ‘मुंबईकरों की आवाज़, भाजपा का संकल्प’ अभियान की पृष्ठभूमि में, आज प्रातः 6 बजे बोरीवली स्थित संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर, मुंबई के विकास हेतु शुरू किए गए इस अभियान में, नागरिकों ने क्यूआर कोड स्कैन करके मुंबई के विकास हेतु आवश्यक सुझाव और मार्गदर्शन गूगल फॉर्म में दर्ज किए।

इस अवसर पर मुंबई अध्यक्ष वि.अमित साटम ने कहा, “आजका यह अभियान और इसमें नागरिकों की सहज और स्वयंभू भागीदारी, मुंबई में एक नए बदलाव का संकेत है।

आगामी मुंबई नगर निगम चुनावों में भ्रष्टाचार के रावण का दहन कर मुंबई शहर को पुनर्जीवित करने और एक सुंदर, स्वच्छ, सुरक्षित मुंबई बनाने के लिए सभी नागरिकों की राय ली गई।

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष गणेश खणकर, प्रकाश दरेकर, महासचिव अप्पा बेलवलकर, निखिल व्यास, पूर्व नगरसेवक शिवकुमार झा, भाजपा मुंबई युवा मोर्चा अध्यक्ष तेजिंदर सिंह तिवाना, उत्तर मुंबई प्रचार प्रमुख नीलाबेन कनुभाई राठोड़ सोनी, शिवाजी चौगुले, अमित उतेकर, अविनाश राय, विधानसभा संयोजक कृष्णकांत दरेकर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

दिल्ली स्थित लाल किला के पास हुआ ब्लास्ट , मुंबई समेत सभी महत्वपूर्ण ठिकानों पर हाई अलर्ट।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई पुलिस ने सोमवार को कहा...

द्विपक्षीय समुद्री संबंधों को मज़बूत करने के लिए आईएनएस सावित्री मोज़ाम्बिक पहुँची।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी भारतीय नौसेना का एक अपतटीय गश्ती...

आरे पुलिस स्टेशन परिसर में नव निर्मित मंदिर की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न।

मुंबई वार्ता संवाददाता गोरेगांव में आरे मिल्क कॉलोनी...

मनसे से गठबंधन पर अभी कोई चर्चा नहीं; नासिक की बैठक और कांग्रेस का कोई संबंध नहीं: हर्षवर्धन सपकाल।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी स्थानीय निकाय चुनावों में महाराष्ट्र नवनिर्माण...