मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद वर्षा गायकवाड़ ने कुर्ला इलाके का किया दौरा।

Date:

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

बरसात का मौसम आ गया है। लेकिन मुंबई उपनगर के अनेक इलाकों में आज भी बड़े नालों की साफ सफाई नहीं हो पाई है। इसके अलावा अनेक जगहों पर शुरु सड़कों का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। इसी परिप्रेक्ष्य को ध्यान में रखते हुए मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष और सांसद वर्षा गायकवाड़ ने शनिवार की सुबह कुर्ला के वत्सलाताई नगर, श्रमजीवी नगर, कुर्ला सिग्नल और यहां के आसपास के नालों की साफ सफाई का निरीक्षण किया।

इसके अलावा कुर्ला के भाभा अस्पताल में जाकर वहां के मरीजों से प्रत्यक्ष मुलाकात की। वर्षा ताई गायकवाड़ के साथ इस दौरे में उत्तर मध्य मुम्बई जिला कांग्रेस के कार्याध्यक्ष सुभाष भालेराव और बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई में बरसात का मौसम आ गया है। मुंबई मनपा द्वारा एक माह पहले से ही उपनगर के नालों की सफाई किए जाने का दावा किया जा रहा था। लेकिन हाल ही में हुई बरसात के कारण जगह जगह हुए जलजमाव ने मनपा के दावों की पोल खोल दी ।

इसी परिप्रेक्ष्य को ध्यान में रखते हुए मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष वर्षा ताई गायकवाड़ ने अपने संसदीय क्षेत्र के कुर्ला विधानसभा के अंतर्गत आने वाले वत्सला ताई नाइक नगर, श्रमजीवी नगर, कुर्ला सिग्नल और यहां के बड़े नालों की साफ सफाई का निरीक्षण किया। इसके अलावा कुर्ला भाभा अस्पताल में बीमार मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात कर अस्पताल में व्याप्त दुर्व्यवस्था को सुना। बताया जाता है कि बड़ी संख्या में डायरिया से पीड़ित मरीज यहां इस समय भर्ती हैं। अस्पताल में कर्मचारियों से लेकर डॉक्टर की कमी का सामना मरीजों को करना पड़ रहा है।

वर्षा ताई गायकवाड़ के साथ इस दौरे में उत्तर मध्य मुम्बई जिला कांग्रेस के कार्याध्यक्ष सुभाष भालेराव और बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान वर्षा ताई गायकवाड़ ने कुर्ला टर्मिनस के समीप स्थित साबले नगर और क्रांति नगर के निवासियों की समस्या भी सुनी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आजाद मैदान में फेरीवालों का विराट मोर्चा।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय संयुक्त फेरीवाला महासंघ, मुंबई द्वारा आज...

रवींद्र नट्या मंदिर ‘संगीत नाटक के लिए 25% छूट पर उपलब्ध होगा:- सांस्कृतिक मंत्री आशिष शेलार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सलाह आशीष...

श्रेष्ठ महाराष्ट्र – मंगलागौर 2025′: परंपरा और बॉलीवुड का अनूठा संगम।

मुंबई वार्ता संवाददाता मंगलागौर मराठी संस्कृति का गौरव है।...

डब्बा ट्रेडिंग मामले में Ed ने मुंबई के 4 ठिकानों पर की छापेमारी, 3 करोड़ से अधिक नगद ज़ब्त।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को...