मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

मुंबई के ब्रिज का नाम ‘सिंदूर’ होगा। ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित होगा ब्रिज । मुंबई में नया कार्नाक ब्रिज अगले दो दिनों में यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। यह पुल 154 साल पुराने पुराने स्ट्रक्चर की जगह बनाया गया है, जिसे संरचनात्मक ऑडिट में असुरक्षित पाए जाने के बाद नवंबर 2022 में ध्वस्त कर दिया गया था। इसे ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित करते हुए ‘ सिंदूर’ ब्रिज नाम दिया जाएगा ।




