श्रीश उपाध्याय/मुंबई

मुंबई क्राइम ब्रांच ने नागपाड़ा इलाके में करीब दो करोड़ की लूटपाट करने के आरोपी को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है. इस बात की जानकारी मुंबई क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त दत्ता नलावाडे ने दी है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व नागपाड़ा इलाके में कुछ लोगों ने बंदूक की नोक पर रू 1.90 करोड़ के सोने की लूटपाट की थी. मामले की जांच करते हुए मुंबई क्राइम ब्रांच की एक टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए मध्यप्रदेश पहुंची थी. तकनीकी जानकारी के आधार पर एक आरोपी विनोद पाल की मध्यप्रदेश के निवादा जिला स्थिति सिमरभाटा गाँव मे होने की पुष्टि हुई. पुलिस ने जाल बिछाया और आरोपी विनोद को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.