युवा गायक हरिओम तिवारी का टीवी शो “माटी के लाल” में चयन।

Date:

शिव पूजन पांडेय/मुंबई वार्ता

गांव में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। यदि उन्हें सही अवसर और प्रोत्साहन मिले तो वे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बना सकते हैं। जनपद के बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित भटेहरा निवासी कांग्रेसी नेता कमला प्रसाद तिवारी बड़े बाबू के पौत्र तथा श्री बजरंग महाविद्यालय के प्रवक्ता जैनेंद्र तिवारी के सुपुत्र हरिओम तिवारी का सुपरस्टार सिंगिंग टीवी रियलिटी शो माटी के लाल में टॉप 10 में चयन होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।

वाराणसी में हुए ऑडिशन में यूपी, बिहार, झारखंड राज्यों से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच हरिओम तिवारी ने अपनी प्रतिभा के दम पर यह स्थान हासिल किया। इसके पहले भी हरिओम तिवारी भोजपुरी सिनेमा के चर्चित शो सुर संग्राम के फाइनल में पहुंचने वाले गायक कलाकार रहे। वाराणसी में हुए ऑडिशन में निर्णायक रहे भोजपुरी सुपरस्टार शिल्पी राज विजय चौहान मनोहर सिंह अलका पहाड़िया ने तिवारी का टॉप 10 में चयन किया।

प्रधानाचार्य विनोद तिवारी, पूर्व प्रधान रामजियावान तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार डॉ सुभाष चंद्र पांडे, शिवपूजन पांडे, प्रवक्ता मयाशंकर तिवारी, संजय तिवारी, प्रधानाचार्य डॉ विनोद मिश्रा, राकेश कुमार, जितेश दुबे, चिंटू , मन्तोष पांडे,धीरज मिश्रा, राजेश मिश्रा, अनुराग पाठक समेत अनेक लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए तिवारी को बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई एयरपोर्ट पर 12.6 किलो गांजा , 716 ग्राम सोना समेत 3 गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई कस्टम्स के एयरपोर्ट आयुक्तालय,...

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पहुंचा पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर का परिवार, वर वधू को दिया आशीर्वाद।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय पूर्वांचल का प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां...

लेखक अंशुल पांडे की पुस्तक ‘शिवायण’ का उद्घाटन होने से पहले ही सभी प्रतियां हुईं आउट ऑफ स्टॉक।

मुंबई वार्ता संवाददाता लेखक अंशुल पांडे की पुस्तक शिवायण...

अमेरिका-इज़राइल-ईरान युद्ध समाप्त होकर शांति स्थापित हो: हर्षवर्धन सपकाल।

मुंबई वार्ता संवाददाता अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच...