राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

जनसेवा समिति द्वारा संचालित श्रीमती टी. एस. बाफना कनिष्ठमहाविद्यालय, मालाड (पश्चिम) की छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अंतर्गत एक शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। यह भ्रमण कॉलेज की एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती नीलम उपाध्याय , तृप्ति रूपारेलिया , सरस्वती कुंभार के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

विद्यार्थियों ने इस अवसर पर ग्रांट रोड स्थित मणि भवन का दौरा किया, जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन और कार्यों से जुड़ा एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल है। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने गांधीजी के जीवन, उनके स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और उनके आदर्शों के बारे में गहराई से जानकारी प्राप्त की।

कॉलेज की प्राचार्या डॉ. दीपा शर्मा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि “ऐसे भ्रमण विद्यार्थियों को न केवल इतिहास की गहराइयों से परिचित कराते हैं, बल्कि उनमें देशभक्ति, सामाजिक चेतना और सेवा भावना को भी प्रोत्साहित करते हैं।”कॉलेज प्रबंधन ने कार्यक्रम की सफलता पर संतोष व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियाँ जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

दिल्ली स्थित लाल किला के पास हुआ ब्लास्ट , मुंबई समेत सभी महत्वपूर्ण ठिकानों पर हाई अलर्ट।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई पुलिस ने सोमवार को कहा...

द्विपक्षीय समुद्री संबंधों को मज़बूत करने के लिए आईएनएस सावित्री मोज़ाम्बिक पहुँची।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी भारतीय नौसेना का एक अपतटीय गश्ती...

आरे पुलिस स्टेशन परिसर में नव निर्मित मंदिर की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न।

मुंबई वार्ता संवाददाता गोरेगांव में आरे मिल्क कॉलोनी...

मनसे से गठबंधन पर अभी कोई चर्चा नहीं; नासिक की बैठक और कांग्रेस का कोई संबंध नहीं: हर्षवर्धन सपकाल।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी स्थानीय निकाय चुनावों में महाराष्ट्र नवनिर्माण...