■ अंबरनाथ शिवाजीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.
मुंबई वार्ता/ राजन बलसाने

शिवाजीनगर पुलिस ने जाल बिछाकर स्नैचिंग के तीन संदिग्ध आरोपियों को केवल 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ करने पर चोरी के 4 मामले उजागर हुए हैं, जिनमें सोने-चांदी के आभूषण समेत करीब 2,38,000 रुपये का माल जब्त किया गया है।


ज्ञात हो है कि 4 जुलाई को सुबह 8:20 बजे, शिवाजीनगर इलाके में एक युवती अपने स्कूल बस के नीचे बिल्डिंग से उतर रही थी। उसी समय, तीन अज्ञात आरोपियों ने मोटरसाइकिल पर आकर उसके जबरदस्ती की और उसके बैग से 35 हजार रुपये का वजन का सोने-चांदी के आभूषण, और अन्य कीमती वस्तुएं छीन लीं।
प्रारंभिक जांच में, पुलिस ने गुप्त सूचना और विश्लेषण के आधार पर आरोपियों का पता लगाया। इस दौरान, आरोपी आकाश उर्फ बटला सिंह (26), रणजित सिंह (19), और अमन जंगली यादव (20) को बदलापुर और शिवाजीनगर से गिरफ्तार किया गया।आरोपियों से पूछताछ के दौरान उन्होंने अपने अपराधों को स्वीकार किया और बताया कि उन्होंने पहले भी 78 से अधिक चोरी के मामले किए हैं। पुलिस ने उनके पास से सोने-चांदी के आभूषण, नकद राशि, और चोरी का सामान जब्त किया है।
यह सफल कार्रवाई पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे, अपर पुलिस आयुक्त संजय जाधव, उप पुलिस आयुक्त उल्हास गोडके, और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुई।


