स्वानंद बाबा आश्रम में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया गुरुपूर्णिमा।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर स्वानंद बाबा आश्रम में श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में समारोह का आयोजन किया गया। आश्रम के ट्रस्टी और बाबा के प्रमुख शिष्य प्रेम शुक्ल ने सपरिवार स्वानंद बाबा की समाधि का पूजन, दुग्धाभिषेक और हवन संपन्न कराया।

इस अवसर पर गायक शिवसागर मिश्र के नेतृत्व में संगीतमय सुंदरकांड पाठ आयोजित किया गया, जिसमें भक्तों ने भावविभोर होकर भाग लिया। पूरे वातावरण में भक्ति और श्रद्धा की मधुर गूंज सुनाई दी।

समारोह में प्रमुख रूप से पं. दुर्गाप्रसाद पाठक, शांति शुक्ला, प्रेम मेघनानी, आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, श्री सिद्धिविनायक मंदिर के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, प्रख्यात कथावाचक कुणाल महाराज, मुंबई भाजपा के प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह, वरिष्ठ पत्रकार तुलसीदास भोईटे, अभय मिश्रा, विजय सिंह कौशिक, सूर्यप्रकाश मिश्र, आनंद मिश्रा, राजेश विक्रांत, वरिष्ठ पत्रकार श्रीनारायण तिवारी, आचार्य गुलाबधर पांडे, वीरेंद्र मिश्रा, पुष्पराज मिश्रा, नागेंद्र शुक्ला, महेश शर्मा, राकेश पांडे, लोकगायक सुरेश शुक्ला,ओमप्रकाश मिश्र, अनिल मिश्र, दीपक सिंह, संजीव साहू, गुड्डू पाठक, संतोष पाठक, गामा मिश्र, सोनू सिंह सुरीला सहित अनेक श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य गुरुतत्त्व के महत्व को उजागर करना और स्वानंद बाबा की शिक्षाओं का स्मरण करते हुए समाज में उनके संदेश को आगे बढ़ाना था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

दिल्ली स्थित लाल किला के पास हुआ ब्लास्ट , मुंबई समेत सभी महत्वपूर्ण ठिकानों पर हाई अलर्ट।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई पुलिस ने सोमवार को कहा...

द्विपक्षीय समुद्री संबंधों को मज़बूत करने के लिए आईएनएस सावित्री मोज़ाम्बिक पहुँची।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी भारतीय नौसेना का एक अपतटीय गश्ती...

आरे पुलिस स्टेशन परिसर में नव निर्मित मंदिर की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न।

मुंबई वार्ता संवाददाता गोरेगांव में आरे मिल्क कॉलोनी...

मनसे से गठबंधन पर अभी कोई चर्चा नहीं; नासिक की बैठक और कांग्रेस का कोई संबंध नहीं: हर्षवर्धन सपकाल।

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी स्थानीय निकाय चुनावों में महाराष्ट्र नवनिर्माण...