अंबरनाथ पूर्व में भक्ति-साधना का अद्भुत संगम, श्रद्धा भाव से गूंजा सुंदरकांड पाठ।

Date:

अंबरनाथ /मुंबई वार्ता संवाददाता

नगर के आध्यात्मिक परिवेश में रविवार का दिन उस समय विशेष बन गया, जब रामभक्ति की सुरमयी धारा के मध्य रामचरितमानस के पंचम सोपान सुंदरकांड का भावपूर्ण पाठ वेंकटेशाचार्य पंडित श्री निलेश जी महाराज के निज आवास पर विधिवत सम्पन्न हुआ।

पूरे आयोजन स्थल पर भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्वितीय संगम देखने को मिला। मंत्रोच्चार और मधुर संगीत के बीच जैसे ही सुंदरकांड का पाठ प्रारंभ हुआ, वातावरण राममय हो उठा और उपस्थित श्रद्धालु भक्ति रस में पूर्णतः निमग्न दिखाई दिए।इस पावन अवसर पर नगर की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

अधिवक्ता विजय शुक्ल, वरिष्ठ पत्रकार दिनेश सिंह, दिलीप पांडेय, अखिलेश पांडेय, पवन शुक्ल, नीरज पांडेय, धीरज शुक्ला, कपिल उपाध्याय, सत्यप्रकाश मिश्रा एवं पंडित अवधेश दुबे सहित अन्य गणमान्य जनों की सहभागिता ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।कार्यक्रम के दौरान आध्यात्मिक चेतना और सकारात्मकता का ऐसा वातावरण निर्मित हुआ, जिसने उपस्थित जनों के मन-मस्तिष्क को आंतरिक शांति एवं ऊर्जा से भर दिया।

अंत में प्रसाद एवं महाप्रसाद वितरण के साथ इस भक्तिमय आयोजन का विधिवत समापन हुआ, किंतु इसकी दिव्य अनुभूति लंबे समय तक श्रद्धालुओं के हृदय में गूंजती रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

बिंदु से सिंधु की हिंदू चेतना है आरएसएस।

डॉ रवि रमेशचंद्र, ( तुलनात्मक राजनीति और राजनीतिक सिद्धांत...