मुंबई वार्ता /शिव पूजन पांडेय

श्री सिद्धिविनायक मंदिर न्यास के कोषाध्यक्ष तथा मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी की बढ़ती लोकप्रियता और उनकी प्रभावी कार्यशैली को देखते हुए महानगरपालिका चुनाव के ठीक पहले उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार उन्हें महासचिव के रूप में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।


आचार्य पवन त्रिपाठी जिस तरह से लगातार सक्रिय रहे हैं, उसे देखते हुए उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी जानी तय मानी जा रही थी। इस बाबत पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वे दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरे मनोयोग और समर्पित भावना के साथ करेंगे। आने वाले महानगरपालिका चुनाव में भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में जिताने के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे।


उन्होंने दी गई जिम्मेदारी के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।





अभिनंदन और बधाई