■ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे थे उपस्थिति ।
मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

ठाणेकरों का कई वर्षों का सपना आखिरकार साकार हो रहा है! शहर को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए बहुप्रतीक्षित ‘मेट्रो 4A’ का ट्रायल रन सोमवार, 22 सितंबर को माँ दुर्गा के घटस्थापना के अवसर पर किया गया है। इस पहली ऐतिहासिक यात्रा को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक और भाजपा विधायक निरंजन डावखरे की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाई गई। इससे घोड़बंदर रोड पर ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।


मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) द्वारा 32.3 किलोमीटर लंबे वडाला-ठाणे-कासारवडवली मेट्रो-4 कॉरिडोर का काम चल रहा है। इसके साथ ही इस रूट का गायमुख (मेट्रो 4ए) तक विस्तार भी चरणों में किया जा रहा है। 10.5 किलोमीटर लंबा महत्वपूर्ण चरण ‘कैडबरी जंक्शन से गायमुख’ पूरा होने वाला है और गायमुख से विजया गार्डन तक ट्रायल रन हो चुका है।


घोड़बंदर रोड पर ट्रैफिक जाम के समाधान के ऐतिहासिक क्षण के बारे में उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा, “मैं और परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक कई वर्षों से आंदोलन में इसकी मांग कर रहे थे। आज हम महत्वपूर्ण मेट्रो 4ए के पहले चरण का परीक्षण कर रहे हैं। ठाणेकरों के लिए महत्वपूर्ण होगा यह रूट ।”
ज्ञात हो कि इसकी कुल लंबाई 35 किलोमीटर होगी। मेट्रो 4 की लंबाई 32 किलोमीटर और 4ए 2.81 किलोमीटर लंबी है। इसमें कुल 32 स्टेशन हैं। करीब 16 हजार करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। पूरा रूट शुरू होने के बाद रोजाना यात्रियों की संख्या 13 लाख 47 हजार होने की उम्मीद है । मोघरपाड़ा में डिपो के लिए जमीन उपलब्ध करा दी गई है। वहां 45 हेक्टेयर जमीन उपलब्ध करा दी गई है, इसलिए मेट्रो 4, मेट्रो 4ए, मेट्रो 10 और 11 डिपो के रूप में काम करेंगे । इस रूट पर मेट्रो में आठ कोच होंगे । पूर्वी उपनगर, पश्चिमी उपनगर, मुंबई और ठाणे को जोड़ने वाला रूट होगा । मेट्रो 11 को वडाला से सीएसएमटी से भी जोड़ा जाएगा, यह सबसे लंबा रूट होगा, यह रूट 55 किलोमीटर लंबा होगा, 21 लाख लोग रोजाना सफर करेंगे । यात्रा का समय 50 से 75 प्रतिशत तक कम हो जाएगा ।
● खासकर सड़क यातायात नियमित होगा
मुख्यमंत्री देवेन्द्र ने कहा कि, “अगले साल तक सभी चरणों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। मैं राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को विशेष रूप से बधाई देता हूँ, उन्होंने इस चरण को साकार करने के लिए विशेष प्रयास किए। मोघर पाड़ा को एक डिपो की आवश्यकता थी, जिसके लिए प्रयास करने के बाद, कई कठिनाइयाँ आईं और डिपो के लिए भूमि प्राप्त हुई। विधायक प्रताप सरनाईक ने भी डिपो के लिए विशेष प्रयास किए हैं। मैं ठाणेकर और मुंबईकर को आश्वस्त करना चाहता हूँ कि हम इसका अधिकतम कार्य अगले वर्ष तक पूरा कर लेंगे, लेकिन कुछ कार्य 2027 तक चलेगा। इस मार्ग के पूरा हो जाने पर, ठाणे से सीएसएमटी तक का मार्ग मुंबई और ठाणे के यात्रियों के लिए उपलब्ध हो जाएगा।”



अभिनंदन और बधाई