तेल चोर जमशेर को रोकने में पोर्ट जोन पुलिस असमर्थ।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई के शिवडी इलाके में तेल चोरी में सक्रिय तेल माफिया जमशेर को रोक पाने में पोर्ट जोन पुलिस पूरी तरह असफल साबित हो रही है।

इस इलाके में तेल टैंकरों की सील तोड़कर पेट्रोल-डीजल चुराने की जानकारी प्रकाश में आते ही संबंधित फोटो-वीडियो सहित मुंबई वार्ता ने गत 14 सितंबर को एक खबर प्रकाशित की थी। खबर में स्पष्ट रूप से तेल चोरी के फोटो प्रकाशित कर बताया गया था कि तेल माफिया जमशेर अपने गुर्गों अनिल, किरण, संतोष के माध्यम से तेल टैंकरों की सील तोड़कर तेल चुराते है ।

इस खबर के प्रकाशित होने के बाद, दिखावे के लिए शिवडी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोनू नामक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की लेकिन मुख्य कर्ताधर्ता जमशेर अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

आज 22 सितंबर सुबह 11 बजे तेल माफिया जमशेर की देखरेख में क्रॉस बेरी रोड, शिवडी में खुले आम टैंकरों से तेल चोरी किया गया। मामले संबंधित फोटो और वीडियो खबर में दिखाई गई है।

पोर्ट जोन पुलिस उपायुक्त विजय सागर को इस पूरे तेल चोरी रैकेट की विस्तृत जानकारी दी गई है इसके बावजूद छोटे चोरों के खिलाफ कार्रवाई का दिखावा कर तेल माफिया जमशेर और उसके मुख्य साथियों अनिल, संतोष, किरण को बचाया जा रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरकारी तेल स्टोर से टैंकरों से जब तेल बाहर निकलता है तो उस पर सील लगा रहता है। तेल चोर टैंकरों के सील निकाल देते हैं। प्रत्येक टैंकर से 2-3 ड्राम तेल निकाल कर पुनः सील लगा दिया जाता है।चोरी के बाद टैंकरों में तेल का वजन कम हो जाता है उसे बराबर करने के लिए निकले हुए तेल के वजन के बराबर का लोहे की सिल्ली टैंकरों में डाल दिया जाता है। इससे टैंकर जब तेल लेकर कारखानों में डिलिवरी करने पहुंचते हैं तो वहां भी टैंकरों का वजन बराबर दिखने के कारण चोरी पकड़ी नहीं जाती है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

परशुराम कुण्ड पर तीन दिवसीय बालयोगी आगमन उत्सव ।

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता ...

उत्तर प्रदेश के शिक्षकों के लिए विशेष ट्रेन 6 मई को।

मुंबई वार्ता/हरीश चंद्र पाठक हर साल की भांति इस बार...

विधायक दिलीप मामा लांडे के नेतृत्व में भाजपा नेता प्रदीप बंड हुए शिवसेना शिंदे गुट में शामिल।

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक चांदिवली विधानसभा के अंतर्गत आने वाले...

सार्वजनिक स्थलों पर भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापित करना धर्मसम्मत नहीं : बाबा दुबे ।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय भगवान परशुराम को विष्णु...