इंद्रायणी नदी पर पुल गिरने की दुर्घटना परमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने व्यक्त किया शोक।

Date:

■ दुर्घटना में मृत व्यक्तियों के परिजनों के दुःख में हम सहभागी;राहत कार्य में तेजी लाई गई है

मुंबई वार्ता संवाददाता

पुणे जिले के तलेगांव के पास इंदोरी क्षेत्र में इंद्रायणी नदी पर स्थित एक पुल के गिरने की दुर्घटना की खबर सुनकर अत्यंत दुःख हुआ है। इस घटना में प्राथमिक जानकारी के अनुसार 2 लोगों की मृत्यु हुई है। मैं उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। उनके परिजनों के दुःख में हम सहभागी हैं ऐसा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने शोक संदेश में कहा है।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने आगे कहा कि, इस घटना के संदर्भ में विभागीय आयुक्त, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और संबंधित तहसीलदार से लगातार संपर्क में हैं। कुछ लोग बह गए हैं, जिनकी तलाश युद्धस्तर पर की जा रही है। विभागीय आयुक्त घटनास्थल की ओर रवाना हो चुके हैं। घटनास्थल पर NDRF की टीम भेजी गई है। राहत कार्य में तुरंत तेजी लाई गई है। अब तक 6 लोगों को बचाया गया है। सभी यंत्रणाओं को अलर्ट मोड पर रखा गया है। 32 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 6 की हालत गंभीर है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

कुर्ला डिपो से ढलान पर लुढ़की BEST की इलेक्ट्रिक बस, दो खड़ी बाइक क्षतिग्रस्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के कुर्ला स्थित बेस्ट (BEST)...

मुंबई के नागपाड़ा से हत्या का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, नाम बदलकर छिपा था सुपारी किलिंग का आरोपी।

मुंबई वार्ता संवाददाता छत्रपति संभाजीनगर में अक्टूबर 2025 में...

मुंबई में मूसलाधार बारिश का असर: जलभराव से लोकल ट्रेनें रेंगती रहीं, यात्री घंटों रहे परेशान।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई शहर और उपनगरों में शुक्रवार...