राजन बलसाने/ मुंबई वार्ता

विश्व वरिष्ठ नागरिक दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस और अंतरराष्ट्रीय पारिवारिक प्रेषण दिवस के अवसर पर रविवार को गोल मैदान स्थित रोटरी क्लब मिटटाउन हॉल में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस आयोजन में उल्हासनगर, मध्यवर्ती और विठ्ठलवाड़ी थाना क्षेत्र के 60 से 70 वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया।


कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम 2007 और उनसे संबंधित समस्याओं पर अधिवक्ता सुमित गेमनानी और अधिवक्ता अलीन गेमनानी ने मार्गदर्शन किया।
उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिक बिना वकील की सहायता के भी सीधे न्यायालय में आवेदन कर सकते हैं। सरकार की ओर से स्वास्थ्य संबंधी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है और कुछ मामलों का निपटारा 90 दिनों के भीतर किया जाता है।पुलिस उप आयुक्त सचिन गोरे ने वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों की जानकारी दी और पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा के लिए किए जा रहे उपायों की जानकारी साझा की।
कार्यक्रम में वपोनि विष्णु ताम्हाणे (उल्हासनगर पोलीस स्टेशन ), वपोनि अनिल पडवळ विठ्ठलवाडी पोलीस स्टेशन , पोनि सावंत (विठ्ठलवाडी पोलीस स्टेशन ) तथा पोनि गोडसे (उल्हासनगर पोलीस स्टेशन ) उपस्थित थे। सभी प्रतिभागियों के लिए चाय और अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई थी।


