विधायक संजय उपाध्याय ने किया कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मियों का सम्मान।

Date:

शिव पूजन पांडेय/मुंबई वार्ता

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और संकल्प चैरिटेबल ट्रस्ट ने मिलकर एक सत्कार समारोह का आयोजन किया, जिसमें कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम बोरीवली विधानसभा के विधायक संजय उपाध्याय के निर्देश पर आयोजित हुआ।

इस दौरान मुंबई बीजेपी के महामंत्री और विधायक संजय उपाध्याय, मुंबई के सचिव डॉ. योगेश दुबे, वार्ड नंबर १३ के पूर्व नगरसेवक विद्यार्थी सिंह, समाज सेवक नागेश सिंह, गणेश ताटे (वार्ड अध्यक्ष१२), मुन्ना पांडे, देव सिंह आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

यह सम्मान समारोह संजय प्रसाद नामक व्यक्ति की बाइक चोरी के मामले में पुलिस द्वारा निभाई गई त्वरित और प्रभावी भूमिका के बाद आयोजित किया गया। संजय प्रसाद, जो देवीपाड़ा में रहते हैं, जब अपने गांव गए थे तब उनकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। उन्होंने इस बारे में शिवदयाल मिश्रा को फोन पर जानकारी दी। शिवदयाल मिश्रा ने तुरंत पुलिस थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके परिणामस्वरूप एक सप्ताह के भीतर चोरी हुई बाइक बरामद कर ली गई और चोरों को भी पकड़ लिया गया।

पुलिस के इस सराहनीय कार्य को देखते हुए, बोरीवली के विधायक संजय उपाध्याय ने इस कार्यक्रम के आयोजन का आदेश दिया था।

इस अवसर पर, बोरीवली के विधायक संजय उपाध्याय ने कस्तूरबा रोड पुलिस स्टेशन, बोरीवली (पूर्व) के वार्ड नंबर १३ में कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कस्तूरबा मार्ग पुलिस थाना के अधिकारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया।

इस दौरान कस्तूरबा मार्ग पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जयराज रानवारे भी मौजूद थे। जिन पुलिसकर्मियों को कस्तूरबा पुलिस थाने में कार्यरत रहते हुए सम्मानित किया गया, उनमें धीरज दीपक वायकोस, राजेश पेडणेकर, महांतेश मल्लिनाथ सवळी, अजिंक्य अहिरे, अमोल ज्ञानेश्वर फोपसे, अनिकेत सकपाळ, और मनोज परीट शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

कुर्ला डिपो से ढलान पर लुढ़की BEST की इलेक्ट्रिक बस, दो खड़ी बाइक क्षतिग्रस्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के कुर्ला स्थित बेस्ट (BEST)...

मुंबई के नागपाड़ा से हत्या का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, नाम बदलकर छिपा था सुपारी किलिंग का आरोपी।

मुंबई वार्ता संवाददाता छत्रपति संभाजीनगर में अक्टूबर 2025 में...

मुंबई में मूसलाधार बारिश का असर: जलभराव से लोकल ट्रेनें रेंगती रहीं, यात्री घंटों रहे परेशान।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई शहर और उपनगरों में शुक्रवार...