मुंबई वार्ता संवाददाता

आज भारतीय जनता पार्टी के 45 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष में उत्तर मुंबई में केंद्रीय वाणिज्य मंत्री सांसद श्री पीयूषजी गोयल के मार्गदर्शन में बड़े हर्षोल्लास से स्थापना दिवस मनाया गया।


पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी, विधायक गण सर्व श्री योगेश सागर, मनीषा चौधरी, संजय उपाध्याय, जिलाध्यक्ष गणेश खनकर एवं सर्व माजी नगरसेवक, पदाधिकारी गण ने भाजपा ध्वज को फहराया।


राम नवमी अवसर पर श्री राम के आदमकद चित्र और भगवे ध्वज से कार्यालय को सजाया गया।एक निष्ठा से अंत्योदय के मार्ग पर अग्रसर भाजपा आज महाराष्ट्र में डेढ़ करोड़ सदस्यों के साथ भाजपा का बहुमत से मुख्यमंत्री और सरकार स्थापित हुई है ।
विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल कीआज देशभर में स्थापनदिवस की धूम मची है। उत्तर मुंबई में सर्व विधायकी कार्यालय,एवं संगठन कार्यालयों पर ध्वज फहराया गया।साथ ही दोपहर डिजिटल पद्धति से प्रत्येक विधानसभा में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जी का संवाद स्थापित हुआ।
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष जी गोयल ने बोरीवली के अटल स्मृति उद्यान में बोरीवली विधायक संजय उपाध्याय के साथ कार्यकर्ताओंका संबोधन किया। सभी विधानसभा में वरिष्ठ भाजपाई कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम विशेष रूप से संपन्न हुआ।


