एक बही (कापी), एक पेन” अभियान से सौजन्य मित्र मंडल ने रचाई नई परंपरा।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता।भिवंडी

गणेशोत्सव को केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक और शैक्षणिक चेतना से जोड़ने की मिसाल भिवंडी में देखने को मिली है। सौजन्य मित्र मंडल, वाणी आली ने इस बार पहली बार शहर में “एक वही (कापी), एक पेन” की अनोखी संकल्पना साकार की है। मंडल ने गणेश भक्तों से अपील की है कि वे प्रसाद, हार-फूल लाने के बजाय शालेय उपयोगी वस्तुएं जैसे वही, पेन, पेंसिल, पट्टी, कंपास आदि गणपति बाप्पा को अर्पित करें।इन वस्तुओं को बाद में गरीब व जरूरतमंद आश्रम शालाओं के आदिवासी विद्यार्थियों तक पहुँचाया जाएगा, जिससे उनकी शैक्षणिक मदद हो सके।

मंडल का मानना है कि शिक्षा ही समाज और देश के विकास की कुंजी है। इसी उद्देश्य से इस पहल को गणेशोत्सव जैसे बड़े सामाजिक पर्व से जोड़ा गया है। इस अनोखे देखावे में शैक्षणिक साहित्य का प्रयोग करके न केवल शिक्षा का महत्व बताया गया है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया है।मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि इस पांच दिवसीय गणेशोत्सव के बाद भी अनंत चतुर्दशी तक यह देखावा नागरिकों के लिए खुला रहेगा। गणेश भक्त मंडल अध्यक्ष भानुदास सिंगासने, उपाध्यक्ष समीर खिसमतराव या किरण पुण्यार्थीं से संपर्क कर शालेय साहित्य अर्पित कर सकते हैं।

भिवंडी के नागरिकों और मान्यवरों ने भी मंडल की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गणेशोत्सव के माध्यम से समाजोपयोगी और शैक्षणिक योगदान की यह परंपरा निश्चित ही आने वाले वर्षों में प्रेरणादायी साबित होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

अमरनाथ यात्रा के नाम पर रिश्वतखोरी: बिना जांच मेडिकल सर्टिफिकेट देने वाले अस्पताल कर्मचारी गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता अमरनाथ यात्रा के लिए आवश्यक स्वास्थ्य...

नवी मुंबई में रिश्वत कांड: डिप्टी कमिश्नर की गिरफ्तारी के बाद 15 अधिकारी जांच के दायरे में

मुंबई वार्ता संवाददाता नवी मुंबई महानगरपालिका के अतिक्रमण विभाग...

मानसिक रूप से अक्षम नाबालिग से दुष्कर्म: आरोपी को 20 साल की सख्त सजा।

मुंबई वार्ता संवाददाता एक विशेष पॉक्सो अदालत ने शुक्रवार...

मुंबई में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय बृहन्मुंबई क्षेत्र में मतदाता सूची के...