कुर्ला पश्चिम में अंगारकी संकष्टी चतुर्थी का भव्य आयोजन।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

कुर्ला पश्चिम स्टेशन के पास स्थित श्री जागृत विनायक मंदिर ट्रस्ट द्वारा अंगारकी संकष्टी चतुर्थी बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। तड़के से ही मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें लग गई थीं। सुबह और शाम विशेष पूजन एवं आरती का आयोजन किया गया। पूरे दिन गणपति बाप्पा के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

इस अवसर पर आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, मनोज नाथानी, चेतन कोरगांवकर और आदित्य शुक्ला ने गणराय के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर में आए सभी भक्तों का ट्रस्ट की ओर से गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

स्वागत समिति में रत्नाकर शेट्टी, सुभाष गुप्ता, दिवाकर शेट्टी, अशोक शेट्टी, दिलीप मोटवानी और गणेश शेट्टी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भक्तों को प्रसाद वितरण, दर्शन की सुव्यवस्था और पूजन कार्यक्रमों में भी उनका सक्रिय योगदान रहा।मंदिर परिसर को फूलों की सजावट, दीपों की रोशनी और मंगल वादन से सजाया गया था।

स्थानीय निवासियों के साथ-साथ दूर-दराज़ से आए श्रद्धालुओं ने भी यहां पहुंचकर अंगारकी संकष्टी चतुर्थी का आनंद लिया। आयोजन की सफलता के लिए मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारियों के साथ कई स्वयंसेवकों ने मेहनत की।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

भक्ति और श्रद्धा के साथ संपन्न हुई श्रीमद् भागवत कथा सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद।

मुंबई वार्ता संवाददाता श्री कृष्ण समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट की...

19 वर्षों से फरार चोरी का आरोपी बांद्रा से गिरफ्तार, कोर्ट ने घोषित किया था भगोड़ा।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई पुलिस के खार पुलिस स्टेशन...