खानपुर अकबर की जनता नारकीय जीवन जीने को विवश।

Date:

मुंबई वार्ता /शिव पूजन पांडेय

जौनपुर नगर में वार्ड नंबर 1, खानपुर अकबर जो कुतुबपुर के निकट स्थित हैं। यहां के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर है। नगर पालिका के अधीन कुतुबपुर, शाहगंज रोड स्थित जौनपुर का नंबर 1 वार्ड खानपुर अकबर जहां विकास के नाम पर सब शून्य है, जिसके चलते लोगों को अपने घरों तक जाने के लिए जान हथेली पर रख कर आना जाना पड़ता है।

लगभग 9 माह से मोहल्ले/वार्ड के रास्ते में जल भराव होने व कभी-कभी विद्युत पोल में करंट भी उतरता है, जिससे यहां के लोगों में डर का माहौल है। इस वार्ड में 25 घर है, जो हर घर का सदस्य हर दिन डर के साएं में जी रहा है, जिसमें बच्चों के स्कूल आने जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। पूछे जाने पर मोहल्ले के एक व्यक्ति ने बताया कि इसकी कई बार संबंधित विभाग से शिकायत भी की गई है लेकिन नतीजा शून्य रहा।

ऐसे में जिला प्रशासन को इस पर गंभीरता से उचित कार्रवाई करने की आवश्यकता है। अन्यथा भविष्य में कोई भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

बांदा पूर्व में हत्या के मुख्य आरोपी को 60 घंटे में किया गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के बांदा पूर्व क्षेत्र में...

केईएम अस्पताल में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए HMIS लागू करने के निर्देश।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में बृहन्मुंबई महानगरपालिका की आयुक्त...

परशुराम कुण्ड पर तीन दिवसीय बालयोगी आगमन उत्सव ।

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता ...

उत्तर प्रदेश के शिक्षकों के लिए विशेष ट्रेन 6 मई को।

मुंबई वार्ता/हरीश चंद्र पाठक हर साल की भांति इस बार...