मुंबई वार्ता/संजय जोशी

श्री गुरु गणेश सेवा समिति कर्नाटक द्वारा प्रति माह की अमावस्या को की जाने वाली महाप्रसादी अन्नदानम कार्यक्रम की 92वीं कड़ी इस बार सोमवार को विशेष प्रथम नवरात्र दिवस पर निर्बाध गति से हजारों लोगों को भोजन कराकर संपन्न हुई। इसी दौरान समिति द्वारा आयोजन के लाभार्थी अभय कुमार मंजू बाई रोहित कुमार तनिष्क नाहटा परिवार का सत्कार किया गया।


समिति के उपाध्यक्ष अनिल बाफना ने बताया कि चेयरमैन गौतम चंद धारीवाल की अध्यक्षता एवं निर्देशन में स्थानीय मैसूर बैंक सर्कल स्थित श्री हनुमानजी मंदिर के समीप आयोजित महाप्रसादी के लाभार्थी नाहटा परिवार एवं मासिक समिति सदस्यगणों के सौजन्य से यह महाप्रसादम सम्पन्न हुआ। इस दौरान कार्याध्यक्ष आशीष बाफना, उत्तमचंद मुथा, अनिल बाफना, राजू आंचलिया, रितु संचेती, श्रुति जैन, अशोक शर्मा, मंजू राव यादव, अनिल पोकरणा, विनोद चौरडिया, मनु बाफना, प्रकाश बाफना, राजू सिंह आदि कार्यकर्ताओं ने सेवा सहयोग में करीब 3500 से अधिक लोगों को प्रसाद कराया।


अनिल बाफना ने बताया कि महाप्रसादी के लाभार्थी परिवार एवं सेवाभावी समिति सदस्यों कार्यकर्ताओं आदि सभी का आभार कार्याध्यक्ष आशीष बाफ़ना ने जताया।


